फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty stock market share market today on may 19th 2021 Indian indices opening negative

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: मिश्रित वैश्विक संकेतों से लाल निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स अब भी 50 हजार के पार

Wed, 19 May 2021 09:27 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 19 May 2021 09:27 AM IST
सार

सेंसेक्स 113.20 अंकों (0.23 फीसदी) की गिरावट के साथ 50080.13 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 32.90 अंक (0.22 फीसदी) नीचे 15075.20 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
sensex nifty stock market share market today on may 19th 2021 Indian indices opening negative
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : ANI

विस्तार

मिश्रित वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला लेकिन सेंसेक्स अब भी 50 हजार के पार है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 113.20 अंकों (0.23 फीसदी) की गिरावट के साथ 50080.13 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32.90 अंक (0.22 फीसदी) नीचे 15075.20 के स्तर पर खुला। आज 1161 शेयरों में तेजी आई, 540 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 71 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अवकाश के कारण कम कारोबारी दिवस वाले पिछले सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट आई।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव
मंगलवार को सभी अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 267.13 अंक नीचे 34,060.70 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 75.41 अंक नीचे 13,303.60 पर बंद हुआ। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे। जापान का निक्केई इंडेक्स 454 अंक नीचे 27,952 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 15 अंक की गिरावट के साथ 3,513 पर है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 446 अंक ऊपर 28,589 पर है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 38 अंकों की बढ़त के साथ 3,173 पर आ गया। ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 124 अंक नीचे 7,175 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


इससे पहले दो कारोबारी सत्रों में शेयर बाजार में आई जोरदार तेजी से निवेशकों की संपत्ति में कुल पांच लाख 78 हजार 634 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इसमें मंगलवार को हुआ दो लाख 74 हजार 908 करोड़ रुपये का लाभ भी शामिल है। पिछले दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी आने और आर्थिक गतिविधियों में सुधार की उम्मीदों से शेयर बाजार में तेजी का रुख रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एल एंड टी, नेस्ले इंडिया, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉक्टर रेड्डी,  सन फार्मा, एसबीआई, भारती एयरटेल, एचडीएफसी, आईटीसी, एनटीपीसी और टाइटन के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, एम एंड एम, एचसीएल टेक, बजाज ऑटो और  इंडसइंड बैंक, मारुति और टीसीएस लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.04 बजे सेंसेक्स 45.61 अंक (0.09 फीसदी) नीचे 50147.72 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 18.90 अंक (0.13 फीसदी) नीचे 15089.20 पर खुला था।

इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल
विश्लेषकों का कहना है कि इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल सूचीबद्ध कंपनियों के तिमाही परिणाम, टीकाकरण अभियान की गति और वैश्विक बाजार की प्रवृत्ति से तय होगी। इस सप्ताह भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, इंडियन ऑयन कॉरपोरेशन, हैवेल्स, हिंडाल्को और फेडरल बैंक जैसी कुछ कंपनियों के तिमाही परिणाम आने हैं। इसके अलावा निवेशकों का सोमवार को जारी होने वाले थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति पर भी ध्यान होगा।

बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो को हुई लाभ
देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,13,074.57 करोड़ रुपये की कमी आई। इसमें सर्वाधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक रहे। शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक साप्ताहिक आधार पर लाभ में रहे। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 462.60 अंकों (0.93 फीसदी) की तेजी के साथ 50043.33 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 148.30 अंक (0.99 फीसदी) ऊपर 15071.50 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
मंगलवार को शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी रहा और यह हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 612.60 अंक यानी 1.24 फीसदी ऊपर 50193.33 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 184.95 अंक यानी 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 15108.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed