फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty stock market share market today on may 18th 2021 Indian indices opening positive

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: 462 अंक उछलकर 50 हजार के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी ने छुआ 15 हजार का स्तर

Tue, 18 May 2021 09:26 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 18 May 2021 09:26 AM IST
सार

सेंसेक्स 462.60 अंकों (0.93 फीसदी) की तेजी के साथ 50043.33 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 148.30 अंक (0.99 फीसदी) ऊपर 15071.50 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
sensex nifty stock market share market today on may 18th 2021 Indian indices opening positive
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : ANI

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और सेंसेक्स 50 हजार को पार कर गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 462.60 अंकों (0.93 फीसदी) की तेजी के साथ 50043.33 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 148.30 अंक (0.99 फीसदी) ऊपर 15071.50 के स्तर पर खुला। अवकाश के कारण कम कारोबारी दिवस वाले पिछले सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट आई।

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल
विश्लेषकों का कहना है कि इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल सूचीबद्ध कंपनियों के तिमाही परिणाम, टीकाकरण अभियान की गति और वैश्विक बाजार की प्रवृत्ति से तय होगी। इस सप्ताह भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, इंडियन ऑयन कॉरपोरेशन, हैवेल्स, हिंडाल्को और फेडरल बैंक जैसी कुछ कंपनियों के तिमाही परिणाम आने हैं। इसके अलावा निवेशकों का सोमवार को जारी होने वाले थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति पर भी ध्यान होगा।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान भारती एयरटेल के अतिरिक्त सभी शेयर हरे निशान पर खुले। इनमें आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, बजाज फिनसर्व, ओएनजीसी, डॉक्टर रेड्डी, टाइटन, एनटीपीसी, एनटीपीसी, इंफोसिस, एशियन पेंट्स, एल एंड टी, एम एंड एम, सन फार्मा, एचसीएल टेक, बजाज ऑटो और नेस्ले इंडिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो को हुई लाभ
देश की शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,13,074.57 करोड़ रुपये की कमी आई। इसमें सर्वाधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक रहे। शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक साप्ताहिक आधार पर लाभ में रहे। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 264.38 अंकों (0.54 फीसदी) की तेजी के साथ 48996.93 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 76 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 14753.80 के स्तर पर खुला था। 


सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
सोमवार को शेयर बाजार में खरीदारी हुई और यह जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 848.18 अंक यानी 1.74 फीसदी ऊपर 49580.73 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 245.35 अंक यानी 1.67 फीसदी की तेजी के साथ 14923.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed