Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: RBI की घोषणाओं के बाद मामूली गिरावट पर कारोबार कर रहा बाजार, सेंसेक्स 52100 के पार
सुबह 11.8 बजे सेंसेक्स 34.56 अंकों (0.07 फीसदी) की गिरावट के साथ 52197.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 5.75 अंक (0.04 फीसदी) की गिरावट के साथ 15684.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसले सामने आए। इसके बाद शेयर बाजार मामूली गिरावट पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में यह मामूली बढ़त पर खुला था। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे। सुबह 11.8 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 34.56 अंकों (0.07 फीसदी) की गिरावट के साथ 52197.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.75 अंक (0.04 फीसदी) की गिरावट के साथ 15684.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 5.01 अंकों (0.01 फीसदी) की तेजी के साथ 52237.44 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.90 अंक (0.01 फीसदी) की बढ़त के साथ 15691.30 के स्तर पर खुला था। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक यानी 1.74 फीसदी मजबूत हुआ।
केंद्रीय बैंक ने की अहम घोषणाएं
आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह चार फीसदी पर बरकरार है। मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट भी 4.25 फीसदी पर है। रिवर्स रेपो रेट को भी 3.35 फीसदी पर स्थिर रखा गया है। केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक रुख को 'उदार' बनाए रखा है। कोरोना वायरस महामारी, पीएमआई डाटा, महामारी के दौरान कंपनियों के काम करने के तरीके और सामान्य मानसून की उम्मीद जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2021-22 में 9.5 फीसदी की वास्तविक विकास दर का अनुमान है। वित्त वर्ष 2021-22 में महंगाई दर 5.1 फीसदी पर बने रहने की संभावना है।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान पावर ग्रिड, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, ओएनजीसी, सन फार्मा, टीसीएस, एल एंड टी, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और एशियन पेंट्स के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं डॉक्टर रेड्डी, मारुति, रिलायंस, बजाज ऑटो, आईटीसी, एसबीआई, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, और नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान पर खुले।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 127.66 अंक (0.24 फीसदी) ऊपर 52360.09 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 52.30 अंक (0.33 फीसदी) ऊपर 15742.70 पर था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 268.36 अंकों (0.52 फीसदी) की तेजी के साथ 52117.84 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 82.20 अंक (0.53 फीसदी) की बढ़त के साथ 15658.40 के स्तर पर खुला था।
गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 382.95 अंक (0.74 फीसदी) की तेजी के साथ 52,232.43 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 114.15 अंक यानी 0.73 फीसदी ऊपर 15,690.35 के स्तर पर बंद हुआ था।