फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex, Nifty, Share Market, Stock Market Today 10th June 2021 Update Indian indices opened higher

Sensex, Nifty Today: 160 अंकों की बढ़त के साथ 52100 के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी

Thu, 10 Jun 2021 09:26 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 10 Jun 2021 09:26 AM IST
सार

सेंसेक्स 160.87 अंकों (0.31 फीसदी) की तेजी के साथ 52102.51 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 50.80 अंकों (0.32 फीसदी) की बढ़त के साथ 15686.20 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
Sensex, Nifty, Share Market, Stock Market Today 10th June 2021 Update Indian indices opened higher
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : ANI

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 160.87 अंकों (0.31 फीसदी) की तेजी के साथ 52102.51 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50.80 अंकों (0.32 फीसदी) की बढ़त के साथ 15686.20 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.17 अंक या 1.31 फीसदी के लाभ में रहा। आज 1559 शेयरों में तेजी आई, 266 शेयरों में गिरावट आई और 52 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान पावर ग्रिड, रिलायंस,  टेक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, डॉक्टर रेड्डी, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, टीसीएस, सन फार्मा, एसबीआई, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, एल एंड टी, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, ओएनजीसी एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 294.36 अंक (0.57 फीसदी) ऊपर 52236.00 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 12.80 अंक (0.08 फीसदी) ऊपर 15648.20 पर था।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,15,898.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिन मामूली बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 56.95 अंकों (0.11 फीसदी) की तेजी के साथ 52332.52 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 16.20 अंकों (0.10 फीसदी) की बढ़त के साथ 15756.30 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 333.93 अंकों (0.64 फीसदी) की गिरावट के साथ 51941.64 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 104.75 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 15635.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed