फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex, Nifty Today Share Market 6th May 2021 Update opening Indian indices higher

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: आज फिर बढ़त के साथ खुला बाजार, 172 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 14600 के पार

Thu, 06 May 2021 09:23 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 06 May 2021 09:23 AM IST
सार

सेंसेक्स 172.65 अंकों (0.35 फीसदी) की तेजी के साथ 48850.20 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.40 अंक यानी 0.37 फीसदी के उछाल के साथ 14672.30 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
Sensex, Nifty Today Share Market 6th May 2021 Update opening Indian indices higher
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 172.65 अंकों (0.35 फीसदी) की तेजी के साथ 48850.20 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.40 अंक यानी 0.37 फीसदी के उछाल के साथ 14672.30 के स्तर पर खुला। आज 1130 शेयरों में तेजी आई, 271 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 74 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 903.91 अंक यानी 1.88 फीसदी बढ़ा था।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव
बुधवार को अमेरिका का डाउ जोंस 0.29 फीसदी की बढ़त के साथ 97.31 अंक ऊपर 34,230.30 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 51.08 अंक नीचे 13,582.40 पर बंद हुआ। जापान का निक्केई इंडेक्स 536 अंक ऊपर 29,349 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स छह अंक की गिरावट के साथ 3,437 पर बना है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 18 अंक ऊपर 28,454 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 12 अंकों की बढ़त के साथ 3,159 पर आ गया है। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान ओएनजीसी, आईटीसी, एम एंड एम, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस, टाइटन, नेस्ले इंडिया, डॉक्टर रेड्डी, एनटीपीसी, सन फार्मा, मारुति, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, पावर ग्रिड, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक,इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 488.99 अंक (1.00 फीसदी) ऊपर 49166.54 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 54 अंक (0.37 फीसदी) ऊपर 14671.90 के स्तर पर था।

शीर्ष 10 कंपनियों में से सात की बाजार पूंजी में उछाल
देश की शीर्ष 10 सबसे अधिक बाजार पूंजी वाली कंपनियों में सात कंपनियों की बाजार पूंजी में पिछले सप्ताह 1,62,774.49 करोड़ की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई। इसमें सबसे ज्यादा योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बजाज फाइनेंस का रहा है। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक को बढ़त हासिल हुई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सविर्सेज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी की बाजार पूंजी में कमी आई है।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 263.50 अंकों (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 48517.01 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 73.90 अंक यानी 0.51 फीसदी के उछाल के साथ 14570.40 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 424.04 अंक यानी 0.88 फीसदी ऊपर 48,677.55 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 121.35 अंक यानी 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 14,617.85 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed