फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market today update 9 march 2021 opening Rupee vs Dollar

Sensex, Nifty Today 9 march: शेयर बाजार : 462 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के पार

Tue, 09 Mar 2021 09:23 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 09 Mar 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
sensex nifty share market today update 9 march 2021 opening Rupee vs Dollar
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 462.11 अंक (0.92 फीसदी) की तेजी के साथ 50,903.18 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 139.20 अंक यानी 0.93 फीसदी ऊपर 15,095.40 के स्तर पर खुला। इस दौरान 1100 शेयरों में तेजी आई, 249 शेयरों में गिरावट आई और 52 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,305.33 अंक या 2.65 फीसदी के लाभ में रहा।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान ओएनजीसी, पावर ग्रिड और बजाज ऑटो के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एम एंड एम, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और टाइटन शामिल हैं।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें मेटल, एफएमसीजी, आईटी, रियल्टी, मीडिया, बैंक, फार्मा, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 152.62 अंक (0.30 फीसदी) ऊपर 50,593.69 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 23.30 अंक (0.16 फीसदी) नीचे 14,932.90 के स्तर पर था।

वैश्विक रुख, कच्चे तेल के दाम तय करेंगे भारतीय बाजार की दिशा
शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह दीर्घावधि में अमेरिकी बॉन्ड पर प्राप्ति, कच्चे तेल की कीमतों तथा वृहद आर्थिक आंकड़ों से तय होगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) और घरेलू निवेशकों के रुख, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव और कोरोना वायरस से जुड़े घटनाक्रम भी बाजार को दिशा देंगे। निवेशकों की निगाह घरेलू संकेतों मसलन उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति, थोक मुद्रास्फीति तथा औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) पर रहेगी।

बीते सप्ताह आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 1.94 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। वहीं एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 282.54 अंक (0.56 फीसदी) की तेजी के साथ 50,687.86 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 77.90 अंक यानी 0.52 फीसदी ऊपर 15,016.00 के स्तर पर खुला था। 


सोमवार को मामूली बढ़त पर बंद हुआ था बाजार 
सोमवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रहा और अंत में यह मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 35.75 अंक यानी 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 50441.07 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 18.10 अंक यानी 0.12 फीसदी नीचे 14956.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed