फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market today update 10 march 2021 opening Rupee vs Dollar

Sensex, Nifty Today 10 March : तीसरे दिन भी हरे निशान के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 175 अंकों की बढ़त, निफ्टी 15,100 के पार

Wed, 10 Mar 2021 11:35 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 10 Mar 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
sensex nifty share market today update 10 march 2021 opening Rupee vs Dollar
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

आज हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 379 अंक की तेजी के साथ 51,404 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 103 अंकों के साथ 15,205 के के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


सेंसेक्स में शामिल 30 में से 26 शेयरों में बढ़त है। इंडसइंड बैंक में सबसे ज्यादा तेजी है और ओएनजीसी के शेयर में डेढ़ फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। बाजार में आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त है। एक्सचेंज पर 2,156 शेयरों पर कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,404 शेयरों में बढ़त है और 660 शेयरों में गिरावट है। 
विज्ञापन

 

मंगलवार को जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ बाजार
आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 584.41 अंक यानी 1.16 फीसदी ऊपर 51025.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 142.20 अंक यानी 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 15098.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,305.33 अंक या 2.65 फीसदी के लाभ में रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed