फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 9

Share Market: लाल निशान पर हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स में 92 अंकों की गिरावट

Thu, 09 Sep 2021 09:29 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 09 Sep 2021 09:29 AM IST
सार

सेंसेक्स 92.76 अंकों (0.16 फीसदी) की गिरावट के साथ 58157.50 के स्तर पर खुला। निफ्टी 36.20 अंकों (0.21 फीसदी) की गिरावट के साथ 17317.30 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 9
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 92.76 अंकों (0.16 फीसदी) की गिरावट के साथ 58157.50 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 36.20 अंकों (0.21 फीसदी) की गिरावट के साथ 17317.30 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2,005.23 अंक या 3.57 फीसदी बढ़ा था। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान भारती एयरटेल, कोटक बैंक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाइटन, नेस्ले इंडिया, बजाज ऑटो, सन फार्मा, आईटीसी, रिलायंस, एल एंड टी, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, डॉक्टर रेड्डी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, एम एंड एम, एक्सिस बैंक और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मामूली गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 29.22 अंकों (0.05 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,250.26 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 8.60 अंकों (0.05 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,353.50 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सत्र में सपाट स्तर पर खुला था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। सेंसेक्स 9.12 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली बढ़त के साथ 58288.60 के स्तर पर खुला। निफ्टी 13.10 अंकों (0.08 फीसदी) की गिरावट के साथ 17349 के स्तर पर खुला था।


बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। इसमें 2,93,804.34 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। सिर्फ इंफोसिस के बाजार मूल्यांकन में कमी आई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और भारती एयरटेल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed