फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 8

Share Market: बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में मामूली बढ़त, निफ्टी में गिरावट

Wed, 08 Sep 2021 09:31 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 08 Sep 2021 09:31 AM IST
सार

सेंसेक्स 9.12 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली बढ़त के साथ 58288.60 के स्तर पर खुला। निफ्टी 13.10 अंकों (0.08 फीसदी) की गिरावट के साथ 17349 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 8
शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 9.12 अंकों (0.02 फीसदी) की मामूली बढ़त के साथ 58288.60 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 13.10 अंकों (0.08 फीसदी) की गिरावट के साथ 17349 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2,005.23 अंक या 3.57 फीसदी बढ़ा था। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, एल एंड टी, बजाज फाइनेंस, रिलायंस और बजाज फिनसर्व के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचडीएफसी, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, डॉक्टर रेड्डी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, एम एंड एम, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, बजाज ऑटो, कोटक बैंक, टीसीएस, मारुति, टाटा स्टील, इंफोसिस और  पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा
विश्लेषकों के अनुसार बाजार में इस सप्ताह भी सकारात्मक धारणा कायम रहने की उम्मीद है। हालांकि ऊंचे मूल्यांकन की वजह से बाजार में कुछ मुनाफावसूली भी हो सकती है। बाजार की दिशा काफी हद तक वैश्विक रुख से तय होगी। मालूम हो कि शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर बाजार बंद रहेंगे। साथ ही अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार और टीकाकरण की वजह से भी बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है। विश्लेषकों के मुताबिक, रुपये में उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख से भी बाजार प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 17.43 अंकों (0.03 फीसदी) की गिरावट के साथ 58,279.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 15.70 अंकों (0.09 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 17,362.10 के स्तर पर बंद हुआ था।


पिछले सत्र में हरे निशान पर खुला था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 111.94 अंकों (0.19 फीसदी) की तेजी के साथ 58408.85 के स्तर पर खुला। निफ्टी 28.90 अंकों (0.17 फीसदी) की बढ़त के साथ 17406.70 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed