फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 7

Share Market: बाजार की मजबूत शुरुआत, 111 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 17400 के पार

Tue, 07 Sep 2021 09:33 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 07 Sep 2021 09:33 AM IST
सार

सेंसेक्स 111.94 अंकों (0.19 फीसदी) की तेजी के साथ 58408.85 के स्तर पर खुला। निफ्टी 28.90 अंकों (0.17 फीसदी) की बढ़त के साथ 17406.70 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 7
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 111.94 अंकों (0.19 फीसदी) की तेजी के साथ 58408.85 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.90 अंकों (0.17 फीसदी) की बढ़त के साथ 17406.70 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1224 शेयरों में तेजी आई, 510 शेयरों में गिरावट आई और 103 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2,005.23 अंक या 3.57 फीसदी बढ़ा था। 

विज्ञापन


पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 52.14 लाख करोड़ रुपये
देश में पांच कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 52.14 लाख करोड़ रुपये है। पहले स्थान पर रिलायंस है। सोमवार को रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 15.37 लाख करोड़ रुपये रहा। टीसीएस का 14.24 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (बाजार पूंजीकरण - 8.67 लाख करोड़ रुपये), इंफोसिस (बाजार पूंजीकरण -7.33 लाख करोड़ रुपये) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (बाजार पूंजीकरण - 6.53 लाख करोड़ रुपये) है। 
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा
विश्लेषकों के अनुसार बाजार में इस सप्ताह भी सकारात्मक धारणा कायम रहने की उम्मीद है। हालांकि ऊंचे मूल्यांकन की वजह से बाजार में कुछ मुनाफावसूली भी हो सकती है। बाजार की दिशा काफी हद तक वैश्विक रुख से तय होगी। मालूम हो कि शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर बाजार बंद रहेंगे। साथ ही अर्थव्यवस्था के पुनरोद्धार और टीकाकरण की वजह से भी बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है। विश्लेषकों के मुताबिक, रुपये में उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख से भी बाजार प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, एशियन पेंट्स, एम एंड एम, मारुति, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, रिलायंस, टाइटन, नेस्ले इंडिया, कोटक बैंक, एल एंड टी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, डॉक्टर रेड्डी और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, इंफोसिस और  पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 192.01 अंक (0.33 फीसदी) ऊपर 58488.92 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 2.50 अंक (0.01 फीसदी) ऊपर 17380.30 पर था।

सोमवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 166.96 अंकों (0.29 फीसदी) की बढ़त के साथ 58,296.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 54.20 अंकों (0.31 फीसदी) की तेजी के साथ 17,377.80 के स्तर पर बंद हुआ था।


पिछले सत्र में उच्च स्तर पर खुला था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 269.92 अंकों (0.46 फीसदी) की तेजी के साथ 58399.87 के स्तर पर खुला। निफ्टी 73.70 अंकों (0.43 फीसदी) की बढ़त के साथ 17397.30 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed