फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 28

NSE BSE 28 September 2021: दोबारा हरे निशान पर खुला बाजार: 60100 के ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Tue, 28 Sep 2021 09:27 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 28 Sep 2021 09:27 AM IST
सार

सेंसेक्स 25.29 अंक या 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 60103.17 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 17.10 अंकों (0.10 फीसदी) की बढ़त के साथ 17872.20 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 28
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

पिछले सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 25.29 अंक या 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 60103.17 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17.10 अंकों (0.10 फीसदी) की बढ़त के साथ 17872.20 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1170 शेयरों में तेजी आई, 461 शेयरों में गिरावट आई और 103 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,032.58 अंक या 1.74 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


इस हफ्ते इन कारकों से प्रभावित होगा शेयर बाजार
इस हफ्ते शेयर बाजारों की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने कहा कि मासिक डेरिवेटिव्स निपटान और ऊंचे मूल्यांकन की वजह से बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। आर्थिक गतिविधियों में सुधार तथा कॉरपोरेट आय बढ़ने की वजह से हालांकि हमें सकारात्मक रुख जारी रहने की उम्मीद है। सितंबर के विनिर्माण पीएमआई के आंकड़े इसी सप्ताह आने हैं। इनसे माह के दौरान कारोबारी गतिविधियों के बारे में राय बनाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा बाजार की दिशा रुपये के उतार-चढ़ाव, विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों से भी तय होगी।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एसबीआई, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, रिलायंस, एम एंड एम, बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं मारुति, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, सन फार्मा, डॉक्टर रेड्डी, टीसीएस, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 192.12 अंक (0.32 फीसदी) ऊपर 60,270 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 135.40  अंक (0.76 फीसदी) ऊपर 17,990.50 पर था।

सोमवार को हरे निशान पर खुला था सेंसेक्स
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 244.48 अंक या 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 60292.95 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 68.50 अंकों (0.38 फीसदी) की बढ़त के साथ 17921.70 के स्तर पर खुला था। 


पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 29.41 अंकों (0.05 फीसदी) की मामूली बढ़त के साथ 60,077.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.90 अंक (0.01 फीसदी) की तेजी के साथ 17,855.10 के स्तर पर बंद हुआ था। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed