फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 17

NSE BSE 17 September 2021: सर्वकालिक उच्च स्तर पर खुला बाजार, सेंसेक्स पहली बार 59400 के पार

Fri, 17 Sep 2021 09:24 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 17 Sep 2021 09:24 AM IST
सार

सेंसेक्स 281.23 अंक या 0.48 फीसदी के लाभ के साथ 59422.39 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 79.70 अंकों (0.45 फीसदी) की तेजी के साथ 17709.20 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on September 17
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार दोबारा उच्चतम स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 281.23 अंक या 0.48 फीसदी के लाभ के साथ 59422.39 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 79.70 अंकों (0.45 फीसदी) की तेजी के साथ 17709.20 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी के खुलने का उच्च स्तर है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59737.32 और निफ्टी 17,792.95 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


बाजार में उछाल के मुख्य कारण
सरकार लगातार उद्योगों का समर्थन करने रही है। कल ही दूरसंचार क्षेत्र के लिए बड़े एलान किए गए थे। इसके साथ ही IPO का बाजार भी अच्छा चल रहा है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। यह चीन से भी बेहतर आंकड़े हैं क्योंकि पहली तिमाही में चीन की विकास दर 7.9 फीसदी दर्ज की गई। यानी यह माना जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले तेजी से सुधरी है। साथ ही विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी आई। टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ। मुद्रास्फीति के आंकड़ों से भी बाजार प्रभावित हुआ। केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में मामूली गिरावट आई है। जुलाई में सीपीआई 5.59 फीसदी था, जो अगस्त में घटकर 5.30 फीसदी पर आ गया।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एसबीआई, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, मारुति, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, एम एंड एम, टाइटन, एल एंड टी, बजाज ऑटो, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉक्टर रेड्डी, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचसीएल टेक, टाटा स्टील और इंफोसिस के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.04 बजे सेंसेक्स 169.39 अंक (0.29 फीसदी) ऊपर 59310.55 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 110.05 अंक (0.63 फीसदी) ऊपर 17629.50 पर था।

गुरुवार को उच्च स्तर पर खुले थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को शेयर बाजार उच्च स्तर पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 80.46 अंक या 0.14 फीसदी के लाभ के साथ 58803.66 के स्तर पर हुई। वहीं निफ्टी 27.80 अंकों (0.16 फीसदी) की तेजी के साथ 17547.30 के स्तर पर खुला था।


पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 417.96 अंकों (0.71 फीसदी) की तेजी के साथ 59,141.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 110.05 अंकों (0.63 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,629.50 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed