फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 9th July 2021 [

Sensex, Nifty Today: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट पर खुला बाजार, 193 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Fri, 09 Jul 2021 09:35 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 09 Jul 2021 09:35 AM IST
सार

सेंसेक्स 193.09 अंकों (0.37 फीसदी) की गिरावट के साथ 52375.85 के स्तर पर खुला। निफ्टी 61.40 अंक (0.39 फीसदी) नीचे 15666.50 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 9th July 2021 [
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : iStock

विस्तार

कमजोर वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 193.09 अंकों (0.37 फीसदी) की गिरावट के साथ 52375.85 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61.40 अंक (0.39 फीसदी) नीचे 15666.50 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 440.37 अंक या 0.83 फीसदी के नुकसान में रहा। आज 1053 शेयरों में तेजी आई, 725 शेयरों में गिरावट आई और 72 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टेक महिंद्रा, टाइटन, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, डॉक्टर रेड्डी, इंफोसिस, नेस्ले इंडिया और टीसीएस के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाटा स्टील, पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, सन फार्मा, रिलायंस, आईटीसी, मारुति, बजाज फाइनेंस, एल एंड टी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 39.30 अंक (0.07 फीसदी) ऊपर 52608.24 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 53.50 अंक (0.34 फीसदी) नीचे 15674.40 पर था।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 65,176.78 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी बैंक रहे। समीक्षाधीन सप्ताह में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस तथा कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिन सपाट स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 3.33 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 53058.09 के स्तर पर खुला। निफ्टी आठ अंक (0.05 फीसदी) नीचे 15871.70 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 485.82 अंक (0.92 फीसदी) नीचे 52,568.94 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 151.75 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 15,727.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed