फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 19th July 2021

Sensex, Nifty Today: 533 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी में 1.06 फीसदी की गिरावट

Mon, 19 Jul 2021 09:29 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 19 Jul 2021 09:29 AM IST
सार

सेंसेक्स 533.07 अंक (1.00 फीसदी) नीचे 52,606.99 के स्तर पर खुला। निफ्टी 168.90 अंकों (1.06 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,754.50 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 19th July 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : iStock

विस्तार

कमजोर वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 533.07 अंक (1.00 फीसदी) नीचे 52,606.99 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 168.90 अंकों (1.06 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,754.50 के स्तर पर खुला। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 753 अंक या 1.43 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
विश्लेषकों ने राय जताई है कि वृहद आर्थिक संकेतकों के अभाव में इस सप्ताह कंपनियों के पहली तिमाही के नतीजे शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। कोविड-19 संक्रमण की दर भी निकट भविष्य में शेयर बाजारों की दिशा तय करेगी। बुधवार को बकरीद के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। इसके साथ ही बाजार भागीदारों की निगाह डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख पर रहेगी।
विज्ञापन


शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 69,611.59 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 में 29 फीसदी बढ़ी आईटीसी समूह की विदेशी मुद्रा आय 
आईटीसी समूह की वित्त वर्ष 2020-21 में निर्यात से कुल विदेशी मुद्रा आय 29.08 फीसदी बढ़कर 5,934 करोड़ रुपये हो गई। समूह ने अपनी नई वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि आईटीसी लिमिटेड द्वारा अर्जित विदेशी मुद्रा 31.2 फीसदी बढ़कर 4,600 करोड़ रुपये हो गई। इसका मुख्य अंश कृषि-वस्तुओं का निर्यात रहा। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों ने विदेशी मुद्रा के जरिए 5,934 करोड़ रुपये कमाए। वित्त वर्ष 2020 में आईटीसी ने प्रत्यक्ष विदेशी मुद्रा के जरिए 3,506 करोड़ रुपये की कमाई की थी और इसकी सहायक कंपनियों सहित कुल कमाई 4,597 करोड़ रुपये थी। 31 मार्च 2021 को समाप्त वित्त वर्ष में आईटीसी का विदेशी मुद्रा व्यय 1,664 करोड़ रुपये था। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एनटीपीसी, टाइटन और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर खुले। वहीं एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईटीसी, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, मारुति, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक बैंक, एल एंड टी, इंफोसिस, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। 

पिछले कारोबारी दिन रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुले थे। सेंसेक्स 85.55 अंक (0.16 फीसदी) ऊपर 53,244.40 के स्तर पर खुला। निफ्टी 34.15 अंकों (0.21 फीसदी) की बढ़त के साथ 15,958.35 के स्तर पर खुला था। 


शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
शुक्रवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मामूली गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 18.79 अंक (0.04 फीसदी) नीचे 53,140.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.80 अंक यानी 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 15,923.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed