फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market today latest news updates on august 30 today

Share Market Today: पहली बार 16800 के पार खुला निफ्टी, सेंसेक्स में 321 अंकों की उछाल

Mon, 30 Aug 2021 09:31 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 30 Aug 2021 09:31 AM IST
सार

सेंसेक्स 321.99 अंकों (0.57 फीसदी) की तेजी के साथ 56,446.71 के स्तर पर खुला। निफ्टी 103.30 अंकों (0.62 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,808.50 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market today latest news updates on august 30 today
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 321.99 अंकों (0.57 फीसदी) की तेजी के साथ 56,446.71 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 103.30 अंकों (0.62 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,808.50 के स्तर पर खुला। यह इसका रिकॉर्ड स्तर है। शुरुआती कारोबार में 1535 शेयरों में तेजी आई, 339 शेयरों में गिरावट आई और 107 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

विज्ञापन


पिछले सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी उच्च्तम स्तर पर बंद हुए थे। इस दौरान बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,43,73,800.36 करोड़ रुपये के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 795.40 अंक या 1.43 फीसदी चढ़ गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल ने कहा कि केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को रिकॉर्ड निचले स्तर से बढ़ाने नहीं जा रहा है। इसके बाद शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा
विश्लेषकों के अनुसार इस सप्ताह वृहद आर्थिक आंकड़ों, वाहन बिक्री के आंकड़ों और वैश्विक रुख से घरेलू शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। इसके अतिरिक्त निवेशकों की निगाह कोविड-19 के रुख तथा टीकाकरण की रफ्तार पर रहेगी। बाजारों की दिशा रुपये तथा ब्रेंट कच्चे तेल के रुख पर भी निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान डॉक्टर रेड्डी, टेक महिंद्रा और पावर ग्रिड के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर के शेयर हरे निशान पर खुले। इनमें टाटा स्टील, मारुति, टाइटन, एम एंड एम, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, एल एंड टी, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, आईटीसी, कोटक बैंक और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 198.72 अंक (0.35 फीसदी) ऊपर 56323.44 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 47 अंक (0.28 फीसदी) ऊपर 16752.20 पर था।

शुक्रवार को सर्वोच्च स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सर्वोच्च स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 175 अंक चढ़कर 56,124.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 68.30 अंक चढ़कर 16,705.20 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। 


पिछले सत्र में मामूली गिरावट पर खुला था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार की शुरुआत मामूली गिरावट पर हुई। सेंसेक्स 32.95 अंक (0.06 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 55916.15 के स्तर पर खुला। निफ्टी 6.80 अंकों (0.04 फीसदी) की गिरावट के साथ 16630.10 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed