फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 3rd August 2021

Sensex, Nifty Today: रिकॉर्ड स्तर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स में भारी उछाल, निफ्टी पहली बार 16 हजार के पार

Tue, 03 Aug 2021 01:35 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 03 Aug 2021 01:35 PM IST
सार

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स ने 53532.51 और निफ्टी ने 16041.50 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। 

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 3rd August 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। इसके बाद कारोबार के दौरान आज बाजार उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सेंसेक्स ने 53532.51 और निफ्टी ने 16041.50 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। दोपहर 1.25 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 576.78 अंक (1.09 फीसदी) ऊपर 53527.41 के स्तर पर था। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 153.60 अंकों (0.97 फीसदी) की बढ़त के साथ 16038.75 के स्तर पर था। 

विज्ञापन


कंपनियों के बेहतर वित्तीय परिणाम, अनुकूल वृहत आर्थिक आंकड़े और विदेशों में मजबूत रुख का घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इसके अतिरिक्त जुलाई में बेहतर बिक्री आंकड़ों के कारण वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी आई, जिससे बाजार को मजबूती मिली है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 388.96 अंक या 0.73 फीसदी नीचे आया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 211.61 अंक (0.40 फीसदी) ऊपर 53162.24 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 50 अंकों (0.31 फीसदी) की बढ़त के साथ 15935.20 के स्तर पर खुला था। 
विज्ञापन


इस हफ्ते इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार 
विश्लेषकों के अनुसार इस हफ्ते वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही नतीजे और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दरों पर निर्णय से शेयर बाजार की दिशा तय होगी। साथ ही वैश्विक रुख और टीकाकरण से भी बाजार प्रभावित होगा। मालूम हो कि इस हफ्ते एचडीएफसी, पीएनबी, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, बैंक ऑफ इंडिया, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और महिंद्रा एंड महिंद्रा के तिमाही के नतीजे जारी होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, मारुति,  एक्सिस बैंक, टाइटन, एम एंड एम, टीसीएस,  सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, डॉक्टर रेड्डी, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, इंफोसिस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एल एंड टी, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एनटीपीसी, बजाज ऑटो और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 117.96 अंक (0.22 फीसदी) ऊपर 53068.59 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 84.50 अंक (0.53 फीसदी) ऊपर 15969.70 पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 314.44 अंक (0.60 फीसदी) ऊपर 52,901.28 के स्तर पर खुला। निफ्टी 111.85 अंकों (0.17 फीसदी) की बढ़त के साथ 15,874.90 के स्तर पर खुला था।


सोमवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 363.79 अंकों (0.69 फीसदी) की तेजी के साथ 52,950.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 122.10  अंकों (0.77 फीसदी) की बढ़त के साथ 15,885.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed