फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 26th August 2021

Share Market Today: बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 56 हजार और निफ्टी 16700 के करीब

Thu, 26 Aug 2021 09:33 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 26 Aug 2021 09:33 AM IST
सार

सेंसेक्स 2.91 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 55947.12 के स्तर पर खुला। निफ्टी 2.80 अंकों (0.02 फीसदी) की बढ़त के साथ 16637.50 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 26th August 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 2.91 अंकों (0.01 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 55947.12 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.80 अंकों (0.02 फीसदी) की बढ़त के साथ 16637.50 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1005 शेयरों में तेजी आई, 525 शेयरों में गिरावट आई और 77 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 107.97 अंक या 0.19 फीसदी नीचे आया। पिछले सत्र में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 56198.13 और निफ्टी ने 16,712.45 के उच्च्तम स्तर को छुआ था। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान बजाज फिनसर्व, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और इंडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एम एंड एम, एल एंड टी, कोटक बैंक, डॉक्टर रेड्डी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति, टाइटन, एसबीआई, , एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और  भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 126.75 अंक (0.23 फीसदी) ऊपर 56070.96 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 4 अंक (0.03 फीसदी) नीचे 16630.70 पर था।

बुधवार को सपाट स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 14.77 अंकों (0.03 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 55,944.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10.05 अंकों (0.06 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,634.65 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सत्र में हरे निशान पर खुला था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स 124.90 अंक (0.22 फीसदी) ऊपर 56083.88 के स्तर पर खुला। निफ्टी 45.80 अंकों (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 16670.40 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed