फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 25th August 2021

Share Market Today: 56 हजार के पार हुई सेंसेक्स की शुरुआत, निफ्टी में भी मजबूती

Wed, 25 Aug 2021 09:34 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 25 Aug 2021 09:34 AM IST
सार

सेंसेक्स 124.90 अंक (0.22 फीसदी) ऊपर 56083.88 के स्तर पर खुला। निफ्टी 45.80 अंकों (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 16670.40 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 25th August 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : ANI

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 124.90 अंक (0.22 फीसदी) ऊपर 56083.88 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.80 अंकों (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 16670.40 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 56,188.49 और निफ्टी ने 16,699.70 के उच्च्तम स्तर को छुआ। शुरुआती कारोबार में 1306 शेयरों में तेजी आई, 408 शेयरों में गिरावट आई और 65 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 107.97 अंक या 0.19 फीसदी नीचे आया।

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा वैश्विक रुख से तय होगी। कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के बढ़ते मामलों से भी बाजार की दिशा तय होगी। विश्लेषकों ने कहा कि तिमाही परिणामों का सीजन समाप्त हो चुका है। ऐसे में बाजार रुपये के उतार-चढ़ाव, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और विदेशी कोषों के प्रवाह से भी दिशा लेगा।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एल एंड टी, नेस्ले इंडिया, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, कोटक बैंक, इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और एम एंड एम के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, रिलायंस, मारुति, पावर ग्रिड, डॉक्टर रेड्डी, सन फार्मा,  एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 112.61 अंक (0.20 फीसदी) ऊपर 56071.59 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 17.10 अंक (0.10 फीसदी) ऊपर 16641.70 पर था।

मंगलवार को बढ़त पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार जोरदार उछाल के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 403.19 अंकों (0.73 फीसदी) की तेजी के साथ 55,958.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 128.15 अंकों (0.78 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,624.60 के स्तर पर बंद हुआ था।


पिछले सत्र में हरे निशान पर खुला था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स 148.74 अंक (0.27 फीसदी) ऊपर 55704.53 के स्तर पर खुला। निफ्टी 57.30 अंकों (0.35 फीसदी) की बढ़त के साथ 16553.80 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed