फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 19th August 2021

Share Market Today: मुहर्रम के अवसर पर आज शेयर बाजार में नहीं कर सकेंगे कारोबार

Thu, 19 Aug 2021 09:32 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 19 Aug 2021 09:32 AM IST
सार

आज देश में मुहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर घरेलू शेयर बाजार बंद है। साथ ही कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद हैं।

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 19th August 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : facebook: @NationalStockExchange

विस्तार

19 अगस्त 2021 को पूरे देश में मुहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर घरेलू शेयर बाजार बंद है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कारोबार नहीं हो रहा है। 20 अगस्त 2021 को फिर से शेयर बाजार में सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा। 

विज्ञापन


कमोडिटी सेग्मेंट में पांच बजे के बाद होगी ट्रेडिंग
आज मुहर्रम पर कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद हैं। मेटल और बुलियन समेत होल सेल कमोडिटी मार्केट में कारोबार नहीं हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज (NCDEX) में शाम पांच बजे के बाद कारोबार शुरू होगा। मालूम हो कि कमोडिटी सेग्मेंट में इवनिंग सेशन में शाम पांच बजे से रात 11:30 या 11:55 बजे तक कारोबार होता है जबकि मॉर्निंग सेशन में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कारोबार होता है।
विज्ञापन


बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत उच्चतम स्तर पर हुई। लेकिन बाद में बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 162.78 अंकों (0.29 फीसदी) की गिरावट के साथ 55,629.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 45.75 अंकों (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 16,568.85 के स्तर पर बंद हुआ था। कल कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 56,118.57 और निफ्टी ने 16,701.85 का रिकॉर्ड बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार की शुरुआत उच्चतम स्तर पर हुई थी। सेंसेक्स 233.74 अंक (0.42 फीसदी) ऊपर पहली बार 56,026.01 के स्तर पर खुला। निफ्टी 57.60 अंकों (0.35 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,672.20 के स्तर पर खुला था। पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 1,159.57 अंक यानी 2.13 फीसदी का उछाल आया। 


शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
पिछले सप्ताह देश के शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में 1,60,408.24 करोड़ रुपये की बढ़त आई। सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। सिर्फ भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस को नुकसान हुआ। मौजूदा समय में बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर है। उसके बाद क्रमश: टीसीएएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed