फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 18th August 2021

Share Market Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर बाजार, सेंसेक्स पहली बार 56 हजार के पार, निवेशक मालामाल

Wed, 18 Aug 2021 10:41 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 18 Aug 2021 10:41 AM IST
सार

सेंसेक्स 233.74 अंक (0.42 फीसदी) ऊपर 56,026.01 के स्तर पर खुला। 57.60 अंकों (0.35 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,672.20 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 18th August 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को उच्चतम स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और सेंसेक्स ने पहली बार 56 हजार के स्तर को छू लिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 233.74 अंक (0.42 फीसदी) ऊपर 56,026.01 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 57.60 अंकों (0.35 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,672.20 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1092 शेयरों में तेजी आई, 699 शेयरों में गिरावट आई और 79 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मालूम हो कि पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 1,159.57 अंक यानी 2.13 फीसदी का उछाल आया। ज्यादातर कंपनियों के जून तिमाही के नतीजे आ गए हैं। अब निवेशकों की नजर वैश्विक रुख पर है। बड़ी गतिविधियों के अभाव में मुख्य रूप से वैश्विक रुख ही घरेलू बाजार को दिशा देगा। गुरुवार को मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।

विज्ञापन


निवेशकों को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा
चौतरफा खरीदारी से निवेशकों को एक घंटे के कारोबार में ही एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ है। मंगलवार को बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,40,84,781.83 करोड़ रुपये था, जो बुधवार को 1,24,255.33 करोड़ रुपये बढ़कर 2,42,09,037.16 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन


इसलिए आई बाजार में तेजी

  • जुलाई में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (WPI) और खुदरा मुद्रास्फीति कम हुई है। जिसका असर बाजार पर दिख रहा है।  जून के 12.07 फीसदी के मुकाबले जुलाई में डब्ल्यूपीआई 11.16 फीसदी रही। जबकि मई में यह 12.94 फीसदी थी। पिछले महीने खुदरा मुद्रास्फीति 5.59 फीसदी रही, जो जून के मुकाबले 0.67 फीसदी कम है। इसके साथ ही खुदरा मुद्रास्फीति की दर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की लक्ष्य सीमा के भीतर आ गई है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार एक स्वस्थ अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। यह आयात को समर्थन देने के लिए आर्थिक संकट की स्थिति में अर्थव्यवस्था को बहुत आवश्यक मदद उपलब्ध कराता है। छह अगस्त 2021 को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 88.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 621.464 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। 
  • वैक्सीनेशन बढ़ने से भी बाजार को समर्थन मिला है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 55,05,075 डोज लगाई गई जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 56,06,52,030 हो गया है। बता दें कि मंगलवार को बीते 24 घंटों में 88.13 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई थी, जो किसी एक दिन में टीकाकरण का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा था।
  • इसके अलावा बाजार में कैश फ्लो भी लगातार बढ़ रहा है। साथ ही 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही में कंपनियों के अच्छे नतीजे रहे। आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से बाजार को समर्थन मिला है। 

एचडीएफसी बैंक के शेयर में जोरदार उछाल
भारतीय रिजर्व बैंक ने एचडीएफसी बैंक को बड़ी राहत दी। केंद्रीय बैंक ने आठ महीने के प्रतिबंध के बाद एचडीएफसी बैंक को नए क्रेडिट कार्ड जारी करने की अनुमति दे दी है। आरबीआई ने यह कार्रवाई एचडीएफसी बैंक में बार-बार आ रही तकनीकी दिक्कतों के चलते की थी। इसके साथ ही इस पर कोई नई डिजिटल पहल करने पर भी रोक लगाई गई थी जो अभी भी जारी रहेगा। प्रतिबंध लगाने के बाद से एचडीएफसी बैंक लगातार आरबीआई के संपर्क में रहा और निर्देशों के अनुसार उसने अपने सिस्टम को भी अपग्रेड किया है। इसके बाद आज एचडीएफसी बैंक के शेयर में जोरदार उछाल आई। पिछले सत्र में 1514.85 पर बंद होने के बाद आज यह 1550.00 पर खुला।

13 लाख करोड़ रुपये के पार टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 13 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया है। रिलायंस के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की दूसरी कंपनी है। बीएसई पर टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 13.20 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। जबकि कंपनी का बाजार पूंजीकरण इस साल जनवरी में 12 लाख करोड़ रुपये के पार हुआ था। मौजूदा समय में रिलायंस का बाजार पूंजीकरण 15.38 करोड़ रुपये है। 

कारोबार के दौरान बजाज फाइनेंस के शेयर ने भी 6,640.80 के रिकॉर्ड स्तर को छू लिया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण पहली बार चार लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचसीएल टेक, टाइटन, पावर ग्रिड,नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, एम एंड एम, सन फार्मा, भारती एयरटेल, मारुति, एल एंड टी, रिलायंस, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं बजाज ऑटो, कोटक बैंक, इंफोसिस, टाटा स्टील, एसबीआई, इंडसइंड बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 156.30 अंक (0.28 फीसदी) ऊपर 55948.57 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 39.80 अंक (0.24 फीसदी) ऊपर 16654.40 पर था।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 119.91 अंक (0.22 फीसदी) नीचे 55462.67 के स्तर पर खुला। निफ्टी 37.80 अंकों (0.23 फीसदी) की गिरावट के साथ 16525.20 के स्तर पर खुला था। 



मंगलवार को सर्वोच्च स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार दोबारा उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 209.69 अंकों (0.38 फीसदी) की तेजी के साथ 55,792.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 51.55 अंकों (0.31 फीसदी) की तेजी के साथ 16,614.60 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed