फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market stock market closing today on july 26

शेयर बाजार: लाल निशान पर बंद सेंसेक्स-निफ्टी, कारोबार के दौरान उच्चतम स्तर पर पहुंचा ICICI बैंक का शेयर

Mon, 26 Jul 2021 03:48 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 26 Jul 2021 03:48 PM IST
सार

सेंसेक्स 123.53 अंकों की गिरावट यानी 0.23 फीसदी नीचे 52,852.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 31.60 अंकों (0.20 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,824.45 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market stock market closing today on july 26
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 123.53 अंकों की गिरावट यानी 0.23 फीसदी नीचे 52,852.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 31.60 अंकों (0.20 फीसदी) की गिरावट के साथ 15,824.45 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 164.26 अंक या 0.30 फीसदी के नुकसान में रहा। 

विज्ञापन


उच्चतम स्तर पर पहुंचा ICICI बैंक का शेयर
कारोबार के दौरान आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 687.80 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 676.65 के स्तर पर बंद हुआ था। मौजूदा समय में आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 4,68,708.34 करोड़ रुपये है। वित्तीय वर्ष 2021-2022 की पहली तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 78 फीसदी बढ़कर 4616 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 2599.2 करोड़ रुपये था। इससे आज सेयर में तेजी आई।
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों और वैश्विक रुख से घरेलू शेयर बाजार की दिशा तय होगी। विश्लेषकों के अनुसार निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को लेकर निर्णय पर भी रहेगी। इसके अतिरिक्त इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर के मुकाबले रुपये के उतार-चढ़ाव तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद एसबीआई लाइफ, बजाज फिनसर्व, हिंडाल्को, डिविस लैब और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं विप्रो, एसबीआई, रिलायंस, जेएसडब्ल्यू स्टील और बीपीसीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज मीडिया, मेटल, आईटी और फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स गिरावट पर बंद हुए। इनमें ऑटो, बैंक, फाइनेंस सर्विस, पीएसयू पैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और एफएमसीजी शामिल हैं।

लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 170.92 अंक (0.32 फीसदी) नीचे 52804.88 के स्तर पर खुला। निफ्टी 44.70 अंकों (0.28 फीसदी) की गिरावट साथ 15811.30 के स्तर पर खुला था।


पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 138.59 अंकों की बढ़त यानी 0.26 फीसदी ऊपर 52,975.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 32.00 अंकों की बढ़त के साथ 15,856.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed