फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 9 june 2021 closing Indian benchmark ended lower

Stock Market: 333 अंक गिरकर 52 हजार के नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी लुढ़का

Wed, 09 Jun 2021 03:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 09 Jun 2021 03:39 PM IST
सार

सेंसेक्स 333.93 अंकों (0.64 फीसदी) की गिरावट के साथ 51941.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 104.75 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 15635.35 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 9 june 2021 closing Indian benchmark ended lower
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 333.93 अंकों (0.64 फीसदी) की गिरावट के साथ 51941.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.75 अंक यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 15635.35 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.17 अंक या 1.31 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज पावर ग्रिड, एसबीआई लाइफ, एनटीपीसी, टाइटन और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा मोटर्स, अडाणी पोर्ट्स, श्री सीमेंट, एल एंड टी और रिलायंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, मेटल बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा, रियल्टी, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया और ऑटो शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में इजाफा
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 1,15,898.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में इजाफा हुआ। वहीं दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई।

बढ़त के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 56.95 अंकों (0.11 फीसदी) की तेजी के साथ 52332.52 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 16.20 अंकों (0.10 फीसदी) की बढ़त के साथ 15756.30 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 52.94 अंकों (0.10 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,275.57 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 11.55 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 15,740.10 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed