फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 9 july 2021 closing Indian benchmark

बाजार में बिकवाली: 182 अंक लुढ़का सेंसेक्स, झुनझुनवाला के हिस्सेदारी बढ़ाते ही बढ़ा इस कंपनी का शेयर

Fri, 09 Jul 2021 03:38 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 09 Jul 2021 03:38 PM IST
सार

सेंसेक्स 182.75 अंक (0.35 फीसदी) नीचे 52,386.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 38.10 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 15,689.80 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 9 july 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 182.75 अंक (0.35 फीसदी) नीचे 52,386.19 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 38.10 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 15,689.80 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 440.37 अंक या 0.83 फीसदी के नुकसान में रहा।

विज्ञापन


राकेश झुनझुनवाला के हिस्सेदारी बढ़ाते ही बढ़ा इस कंपनी का शेयर
दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निवेश करते ही शुक्रवार को एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में जोरदार उछाल आया। झुनझुनवाला ने इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। एडलावाइज फाइनेंशियल सर्विसेज ने बताया कि बिग बुल के पास उसके 1,51,25,000 शेयर हैं। 30 जून को इस कंपनी में उनकी 1.61 फीसदी हिस्सेदारी थी। इस कंपनी में उनकी हिस्सेदारी का मूल्य 125 करोड़ रुपये से ज्यादा है। आज बीएसई पर एडलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर 7.85 अंकों (+9.98%) की तेजी के साथ 86.50 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


जेएसडब्ल्यू स्टील का बढ़ा उत्पादन 
निजी इस्पात विनिर्माता जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा कि जून 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान उसके कच्चे इस्पात का उत्पादन 39 फीसदी बढ़कर 41 लाख टन हो गया। जेएसडब्ल्यू स्टील ने एक बयान में कहा कि इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में उसका उत्पादन 29.6 लाख टन था। कंपनी ने बताया कि जून 2021 में उत्पादन 13.7 लाख टन रहा, जो जून 2020 के मुकाबले 18 फीसदी अधिक है। कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान उनसे देश भर के विभिन्न अस्पतालों में 65,000 टन से अधिक तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति की। आज बीएसई पर जेएसडब्ल्यू स्टील का शेयर 12.35 अंकों  (+1.85%) की तेजी के साथ 680.75 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और डिविस लैब के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज ऑटो, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मेटल, मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 193.09 अंकों (0.37 फीसदी) की गिरावट के साथ 52375.85 के स्तर पर खुला। निफ्टी 61.40 अंक (0.39 फीसदी) नीचे 15666.50 के स्तर पर खुला। 


गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 485.82 अंक (0.92 फीसदी) नीचे 52,568.94 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 151.75 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 15,727.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed