फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 9 august 2021 closing Indian benchmark

शेयर बाजार: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद 125 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Mon, 09 Aug 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 09 Aug 2021 03:41 PM IST
सार

सेंसेक्स 125.13 अंकों (0.23 फीसदी) की तेजी के साथ 54,402.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 20.05 अंकों (0.12 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,258.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 9 august 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock

विस्तार

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 125.13 अंकों (0.23 फीसदी) की तेजी के साथ 54,402.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20.05 अंकों (0.12 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,258.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


MRF ने जारी किए तिमाही नतीजे
टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ ने 30 जून को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 12 गुना से भी ज्यादा बढ़ है और 165.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 13.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी की आय 70 फीसदी बढ़कर 4184 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछली साल की जून तिमाही में 2,460 करोड़ रुपये थी। वहीं कंपनी का कामकाजी मुनाफा 50 फीसदी बढ़कर 332.2 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक रुख से शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। इस सप्ताह जून के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और जुलाई के मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होंगे। इसके अलावा विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और रुपये का उतार-चढ़ाव से भी बाजार की चाल तय होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, एम एंड एम, एक्सिस बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा कंज्यूमर, कोल इंडिया, अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और एसबीआई लाइफ के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज आईटी, फाइनेंस सर्विस, बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक और फार्मा हरे निशान पर बंद हुए। वहीं मेटल, ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और रियल्टी लाल निशान पर।

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 124.01 अंक (0.23 फीसदी) ऊपर 54401.73 के स्तर पर खुला। इस दौरान निफ्टी 45.60 अंकों (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 16283.80 के स्तर पर खुला। 


शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
चार दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 215.12 अंकों (0.39 फीसदी) की गिरावट के साथ 54,277.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 56.40 अंकों (0.35 फीसदी) की गिरावट के साथ 16,238.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed