फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 8 October 2021 closing Indian benchmark

NSE BSE 8 October 2021: RBI की घोषणाओं का असर: 60 हजार के पार सेंसेक्स, निफ्टी 17900 के करीब

Fri, 08 Oct 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 08 Oct 2021 03:41 PM IST
सार

सेंसेक्स 381.23 अंकों (0.64 फीसदी) की तेजी के साथ 60,059.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 104.85 अंक (0.59 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,895.20 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 8 October 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा से शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 381.23 अंकों (0.64 फीसदी) की तेजी के साथ 60,059.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 104.85 अंक (0.59 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,895.20 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,282.89 अंक या 2.13 फीसदी नीचे आया। 

विज्ञापन


ब्याज दर, अर्थव्यवस्था और मुद्रास्फीति को लेकर आरबीआई की प्रमुख घोषणाएं
आरबीआई ने लगातार आठवीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह चार फीसदी पर बरकरार है। यानी ग्राहकों को ईएमआई या लोन की ब्याज दरों पर नई राहत नहीं मिली है। केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक रुख को 'उदार' बनाए रखा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 में देश की वास्तविक जीडीपी में 9.5 फीसदी की तेजी का अनुमान लगाया है। मुद्रास्फीति पर दास ने कहा कि, वित्त वर्ष 2021-2022 में सीपीआई मुद्रास्फीति 5.3 फीसदी रह सकती है। पिछली बैठक में 5.7 फीसदी का अनुमान लगाया गया था।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद रिलायंस, विप्रो, टाटा मोटर्स, इंपोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं कोल इंडिया, एसबीआई लाइफ, मारुति, एनटीपीसी और श्री सीमेंट के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज फाइनेंस सर्विस, एफएमसीजी, रियल्टी और फार्मा लाल निशान पर बंद हुए। वहीं मीडिया, आईटी, बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो, मेटल और पीएसयू बैंक हरे निशान पर बंद हुए।

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 260.83 अंक या 0.44 फीसदी की बढ़त के साथ 59938.66 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 85.60 अंकों (0.48 फीसदी) की तेजी के साथ 17875.90 के स्तर पर खुला था। इसके बाद आरबीआई की घोषणाओं से इसमें और उछाल आया और सुबह 11 बजे सेंसेक्स 471.32 अंक या 0.79 फीसदी की बढ़त के साथ 60145.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं इस दौरान निफ्टी 132.55 अंकों (0.75 फीसदी) की तेजी के साथ 17922.90 के स्तर पर था। 

पिछले सत्र में बढ़त पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 488.10 अंकों (0.82 फीसदी) की तेजी के साथ 59,677.83 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 144.35 अंक (0.82 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,790.35 के स्तर पर बंद हुआ था।


शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण
पिछले हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में कुल 1,80,534.34 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इस दौरान सिर्फ रिलायंस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed