फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 6 september 2021 closing Indian benchmark

बाजार में शानदार तेजी: लगातार तीसरे दिन टूटा रिकॉर्ड, 58 हजार के ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

Mon, 06 Sep 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 06 Sep 2021 03:41 PM IST
सार

सेंसेक्स 166.96 अंकों (0.29 फीसदी) की बढ़त के साथ 58,296.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 54.20 अंकों (0.31 फीसदी) की तेजी के साथ 17,377.80 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 6 september 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद दोबारा रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 166.96 अंकों (0.29 फीसदी) की बढ़त के साथ 58,296.91 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.20 अंकों (0.31 फीसदी) की तेजी के साथ 17,377.80 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 58515.85 और निफ्टी 17,429.55 के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 2,005.23 अंक या 3.57 फीसदी बढ़ा था। 

विज्ञापन


शीर्ष 100 कंपनियों में शामिल IRCTC
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) का शेयर आज नई ऊंचाई पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 48,152.00 करोड़ रुपये हो गया। बीएसई पर यह 140.10 अंक यानी 4.88 फीसदी की तेजी के साथ 3009.50 पर बंद हुआ। पिछले साल नवंबर में यह 1,291 रुपये पर था। बाजार हैसियत के लिहाज से आईआरसीटीसी शीर्ष 100 कंपनियं में शामिल हो गई है। यह 93वें स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



दरअसल कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। यह चीन से भी बेहतर आंकड़े हैं क्योंकि पहली तिमाही में चीन की विकास दर 7.9 फीसदी दर्ज की गई। यानी यह माना जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले तेजी से सुधरी है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। साथ ही विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी आई। साथ ही टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद विप्रो, एचसीएल टेक, इंफोसिस, रिलायंस और हिंडाल्को के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ओएनजीसी, आईओसी, इंडसइंड बैंक, ब्रिटानिया और कोटक बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज एफएमसीजी, बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विस, पीएसयू बैंक और फार्मा लाल निशान पर बंद हुए। वहीं ऑटो, मीडिया, रियल्टी, मेटल और आईटी हरे निशान पर बंद हुए।


शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुला। सेंसेक्स 269.92 अंकों (0.46 फीसदी) की तेजी के साथ 58399.87 के स्तर पर खुला। निफ्टी 73.70 अंकों (0.43 फीसदी) की बढ़त के साथ 17397.30 के स्तर पर खुला था। 

शुक्रवार को रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
शुक्रवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 277.41 अंकों (0.48 फीसदी) की बढ़त के साथ 58,129.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 89.45 अंकों (0.52 फीसदी) की तेजी के साथ 17,323.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed