{"_id":"615c25488ebc3e6294460e84","slug":"sensex-nifty-share-market-close-today-latest-news-5-october-2021-closing-indian-benchmark","type":"story","status":"publish","title_hn":"NSE BSE 5 October 2021: आज हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
NSE BSE 5 October 2021: आज हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में उछाल
Tue, 05 Oct 2021 03:43 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 05 Oct 2021 03:43 PM IST
सार
सेंसेक्स 445.56 अंकों (0.75 फीसदी) की तेजी के साथ 59,744.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 131.05 अंक (0.74 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,822.30 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 445.56 अंकों (0.75 फीसदी) की तेजी के साथ 59,744.88 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 131.05 अंक (0.74 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,822.30 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,282.89 अंक या 2.13 फीसदी नीचे आया।
विज्ञापन
बीएसई टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (बीएसई टेक), बीएसई की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी को भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 के तहत ट्रेड रिसीवेबल्स डिस्काउंटिंग सिस्टम (TReDS) की स्थापना और संचालन के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से सैद्धांतिक मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनियों को बड़ी राहत संभव, कंपनियों के शेयरों में उछाल
केंद्र सरकार टेलीकॉम कंपनियों को करीब 40,000 करोड़ रुपये के स्पेक्ट्रम यूजर चार्ज के बकाया मामले में राहत देने की तैयारी कर रही है। मामाले में सरकार ने उच्चतम न्यायालय में हलफानामा दायर कर कहा कि वह दूरसंचार कंपनियों से स्पेक्ट्रम यूजर चार्ज (SUC) वसूलने कि प्रक्रिया की समीक्षा कर रही है। दूरसंचार विभाग ने इसके लिए कोर्ट से तीन हफ्ते की मोहलत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद आज बीएसई पर भारती एयरटेल का शेयर 2.63 फीसदी की तेजी के साथ 699.00 पर बंद हुआ। वहीं वोडाफोन आइडिया का शेयर 1.22 फीसदी की तेजी के साथ 11.57 पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, कोल इंडिया, आईओसी और एसबीआई लाइफ के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंडाल्को, सिप्ला, श्री सीमेंट, सन फार्मा और टाटा कंज्यूमर के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज मीडिया, आईटी, फाइनेंस सर्विस, बैंक, प्राइवेट बैंक और ऑटो हरे निशान पर बंद हुए। वहीं मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी और एफएमसीजी लाल निशान पर बंद हुए।
शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 72.08 अंक या 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 59,227.24 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 23 अंकों (0.23 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,668.30 के स्तर पर खुला था।
पिछले सत्र में हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 533.74 अंकों (0.91 फीसदी) की तेजी के साथ 59,299.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 159.20 अंक (0.91 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,691.25 के स्तर पर बंद हुआ था।