फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 4 june 2021 closing Indian benchmark ended low

Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: शेयर बाजार: RBI की घोषणाओं के बाद लुढ़का बाजार, 52100 पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

Fri, 04 Jun 2021 03:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 04 Jun 2021 03:39 PM IST
सार

सेंसेक्स 132.38 अंक (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,100.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 20.10 अंक यानी 0.13 फीसदी गिरावट के साथ 15,670.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 4 june 2021 closing Indian benchmark ended low
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों का एलान किया, जिसका असर घरेलू शेयर बाजार पर पड़ा। शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 132.38 अंक (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,100.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 20.10 अंक यानी 0.13 फीसदी गिरावट के साथ 15,670.25 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक यानी 1.74 फीसदी मजबूत हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए थे। 

विज्ञापन


केंद्रीय बैंक ने की अहम घोषणाएं
आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह चार फीसदी पर बरकरार है। मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट भी 4.25 फीसदी पर है। रिवर्स रेपो रेट को भी 3.35 फीसदी पर स्थिर रखा गया है। केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक रुख को 'उदार' बनाए रखा है। कोरोना वायरस महामारी, पीएमआई डाटा, महामारी के दौरान कंपनियों के काम करने के तरीके और सामान्य मानसून की उम्मीद जैसे सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2021-22 में 9.5 फीसदी की वास्तविक विकास दर का अनुमान है। वित्त वर्ष 2021-22 में महंगाई दर 5.1 फीसदी पर बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


पांच दिन में 30 फीसदी चढ़ा अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर
एशिया और भारत के दूसरे सबसे बड़े रईस गौतम अडाणी की अगुवाई वाले अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन तेजी रही। आज यह 7.43 फीसदी के तेजी के साथ 1701.20 रुपये के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अडाणी एंटरप्राइजेज अडाणी ग्रुप की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। इस हफ्ते इस स्टॉक में 30 फीसदी से अधिक तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, ग्रासिम, कोल इंडिया और टाटा मोटर्स के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं नेस्ले इंडिया, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, हिंडाल्को और एक्सिस बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, फार्मा, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं आईटी, मीडिया, रियल्टी, मेटल  और ऑटो हरे निशान पर बंद हुए। 

बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में इजाफा 
बीते सप्ताह देश की सबसे मूल्यवान 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में संयुक्त रूप से 1,39,566.52 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस रहे। बीते शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान केवल दो कंपनियों, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट देखी गई। 

मामूली बढ़त के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 5.01 अंकों (0.01 फीसदी) की तेजी के साथ 52237.44 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.90 अंक (0.01 फीसदी) की बढ़त के साथ 15691.30 के स्तर पर खुला था।


गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 
गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 382.95 अंक (0.74 फीसदी) की तेजी के साथ 52,232.43 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 114.15 अंक यानी 0.73 फीसदी ऊपर 15,690.35 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed