फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 31 may 2021 closing Indian benchmark ended high

बाजार में खरीदारी: आज फिर रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ निफ्टी, सेंसेक्स में 514 अंकों का उछाल

Mon, 31 May 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 31 May 2021 03:42 PM IST
सार

सेंसेक्स 514.56 अंक यानी 1.00 फीसदी ऊपर 51,937.44 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 147.15 अंक यानी 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 15,582.80 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 31 may 2021 closing Indian benchmark ended high
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 514.56 अंक यानी 1.00 फीसदी ऊपर 51,937.44 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 147.15 अंक यानी 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 15,582.80 के स्तर पर बंद हुआ। यह निफ्टी के बंद होने का उच्चतम स्तर है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक यानी 1.74 फीसदी मजबूत हुआ। रिलायंस के शेयर में आए जोरदार उछाल से बाजार में तेजी आई। आज इसमें 2.80 फीसदी की तेजी आई और यह 2153.50 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की चाल
विश्लेषकों के अनुसार, शेयर बाजार की दिशा इस सप्ताह रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा, पहली तिमाही के जीडीपी और पीएमआई जैसे वृहत आर्थिक आंकड़े, कोविड-19 को लेकर स्थिति और वैश्विक कारकों से तय होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) शुक्रवार को मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करेगा। इस पर निवेशकों की नजर होगी। इन सबके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव, ब्रेंट क्रूड के भाव तथा विदेशी संथागत निवेशकों के निवेश रुख भी बाजार को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में इजाफा 
बीते सप्ताह देश की सबसे मूल्यवान 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में संयुक्त रूप से 1,39,566.52 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस रहे। बीते शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान केवल दो कंपनियों, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट देखी गई। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं अडाणी पोर्ट्स, एम एंड एम, एचडीएफसी बैंक, आईओसी और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी, मीडिया, पीएसयू बैंक और ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं। 

मामूली गिरावट के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 31.44 अंकों (0.06 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 51391.44 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 13.70 अंक (0.09 फीसदी) की गिरावट के साथ 15422 के स्तर पर खुला था। 


शुक्रवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
शुक्रवार को सेंसेक्स 307.66 अंक यानी 0.60 फीसदी ऊपर 51,422.88 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 97.80 अंक यानी 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 15,435.65 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को भी निफ्टी उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed