फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 3 june 2021 closing Indian benchmark ended high

Sensex Nifty Share Market Close Today Latest News: शेयर बाजार: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन उच्चतम स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

Thu, 03 Jun 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 03 Jun 2021 03:40 PM IST
सार

सेंसेक्स 382.95 अंक (0.74 फीसदी) की तेजी के साथ 52,232.43 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 114.15 अंक यानी 0.73 फीसदी ऊपर 15,690.35 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 3 june 2021 closing Indian benchmark ended high
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 382.95 अंक (0.74 फीसदी) की तेजी के साथ 52,232.43 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.15 अंक यानी 0.73 फीसदी ऊपर 15,690.35 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक यानी 1.74 फीसदी मजबूत हुआ। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 41 अंक ऊपर 28,987 पर कारोबार कर रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स चार अंक की बढ़त के साथ 3,601 पर बना है। हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 44 अंक नीचे 29,223 पर कारोबार कर रहा है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 23 अंकों की गिरावट के साथ 3,247 पर आ गया है। बुधवार को अमेरिका का डाउ जोंस 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 25.07 अंक ऊपर 34,600.40 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 19.85 अंक ऊपर 13,756.30 पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


बीते सप्ताह शीर्ष 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में इजाफा 
बीते सप्ताह देश की सबसे मूल्यवान 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में संयुक्त रूप से 1,39,566.52 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस रहे। बीते शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान केवल दो कंपनियों, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाइटन, ओएनजीसी, इचर मोटर्स, एल एंड टी और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंडसइंड बैंक, विप्रो, डॉक्टर रेड्डी, टाटा स्टील और बजाज ऑटो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, मीडिया,  पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, रियल्टी, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं। 

बढ़त के साथ खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 268.36 अंकों (0.52 फीसदी) की तेजी के साथ 52117.84 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 82.20 अंक (0.53 फीसदी) की बढ़त के साथ 15658.40 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार 
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी सपाट स्तर पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 85.40 अंक (0.16 फीसदी) की गिरावट के साथ 51,849.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.35 अंक यानी 0.01 फीसदी ऊपर 15,575.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed