{"_id":"610917a2af5acf01bd3e9137","slug":"sensex-nifty-share-market-close-today-latest-news-3-august-2021-closing-indian-benchmark","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: शेयर बाजार ने बनाया कीर्तिमान, रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: शेयर बाजार ने बनाया कीर्तिमान, रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी
Tue, 03 Aug 2021 03:47 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 03 Aug 2021 03:47 PM IST
सार
आज शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी उच्चतम स्तर पर पहुंचे।
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 872.73 अंकों (1.65 फीसदी) की तेजी के साथ 53,823.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी 245.60 अंकों (1.55 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,130.75 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स की छलांग के साथ ही बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण मंगलवार को 2.40 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 388.96 अंक या 0.73 फीसदी नीचे आया। आज सेंसेक्स में 526 शेयरों में अपर सर्किट लगा, वहीं 218 शेयरों में लोअर सर्किट लगा। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी उच्चतम स्तर पर पहुंचे। कंपनियों के बेहतर वित्तीय परिणाम का घरेलू बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। एचडीएफस, इंफोसिस, टीसीएस, रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में आए उछाल से बाजार में बढ़त आई।
विज्ञापन
सुधरते मैक्रो इकोनॉमी आंकड़ों से बाजार को समर्थन मिला है। जुलाई 2021 में जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 1.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे अर्थव्यवस्था में सुधार की उम्मीद बढ़ी है। कोर सेक्टर का आउटपुट जून में सालाना आधार पर 8.9 फीसदी बढ़ा है। इसके अलावा भारत का निर्यात आंकड़ा भी सालाना आधार पर सुधरा है। विश्लेषकों के अनुसार इस हफ्ते कंपनियों के तिमाही नतीजे और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दरों पर निर्णय से शेयर बाजार की दिशा तय होगी। साथ ही वैश्विक रुख और टीकाकरण से भी बाजार प्रभावित होगा।के अनुसार इस हफ्ते कंपनियों के तिमाही नतीजे और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दरों पर निर्णय से शेयर बाजार की दिशा तय होगी। साथ ही वैश्विक रुख और टीकाकरण से भी बाजार प्रभावित होगा।
विज्ञापन
52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर वोडाफोन आइडिया का शेयर
कर्ज में डूबी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड का शेयर आज बीएसई पर 10.30 फीसदी लुढ़ककर 7.40 रुपये पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। यह अभी जुलाई 2020 के बाद सबसे न्यूनतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल कंपनी के प्रमोटर कुमार मंगलम बिड़ला ने सरकार से कहा है कि वह कंपनी में प्रमोटर हिस्सेदारी छोड़ने के लिए तैयार हैं। कंपनी का वजूद बनाए रखने के लिए वह कंपनी में अपने समूह की हिस्सेदारी किसी भी सरकारी या घरेलू वित्तीय कंपनी को देने को तैयार हैं। इसके बाद आज कंपनी के शेयरों में आज भारी गिरावट आई।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद टाटा स्टील, एनटीपीसी और बजाज ऑटोके अतिरिक्त सभी शेयर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इनमें टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, मारुति, एक्सिस बैंक, टाइटन, एम एंड एम, टीसीएस, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, डॉक्टर रेड्डी, रिलायंस, बजाज फाइनेंस, कोटक बैंक, इंफोसिस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, एल एंड टी, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज मीडिया और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, ऑटो, एफएमसीजी, आईट, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विस, बैंक, बैंक और रियल्टी शामिल हैं।
शुरुआती कारोबार में बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 211.61 अंक (0.40 फीसदी) ऊपर 53162.24 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 50 अंकों (0.31 फीसदी) की बढ़त के साथ 15935.20 के स्तर पर खुला था। इसके बाद कारोबार के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी उच्चतम स्तर पर पहुंचे।
सोमवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी
सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स 363.79 अंकों (0.69 फीसदी) की तेजी के साथ 52,950.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 122.10 अंकों (0.77 फीसदी) की बढ़त के साथ 15,885.15 के स्तर पर बंद हुआ था।