फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 29 september 2021 closing Indian benchmark

NSE BSE 29 September 2021: शेयर बाजार: 250 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स, 59500 के नीचे हुआ बंद

Wed, 29 Sep 2021 03:42 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 29 Sep 2021 03:42 PM IST
सार

सेंसेक्स 254.33 अंकों (0.43 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,413.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 37.30 अंक (0.21 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,711.30 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 29 september 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 254.33 अंकों (0.43 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,413.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 37.30 अंक (0.21 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,711.30 के स्तर पर बंद हुआ। यदि शुरुआती कारोबार के मुकाबले देखा जाए, तो सेंसेक्स करीब 200 अंक सुधरा है। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,032.58 अंक या 1.74 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


आज घरेलू बाजार पर मुनाफावसूली हावी हो गई। क्रूड ऑयल में तेजी से शेयर बाजार प्रभावित हुआ। तीन साल में पहली बार कच्चा तेल 80 डॉलर के पार पहुंच गया है, जिसका असर घरेलू सेयर बाजार पर पड़ा।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद पावर ग्रिड, कोल इंडिया, एनटीपीसी, सन फार्मा और आईओसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एचडीएफसी, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और इचर मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज आईटी, मीडिया, रियल्टी, फार्मा, मेटल और पीएसयू बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विस, बैंक, प्राइवेट बैंक और ऑटो लाल निशान पर बंद हुए। 

शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। सेंसेक्स 449.72 अंक या 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 59,217.88 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 121.80 अंकों (0.69 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,626.80 के स्तर पर खुला था। 


पिछले सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। लगातार तेजी बना रहे सेंसेक्स में जबरदस्त गिरावट आई थी। सेंसेक्स 410.28 अंकों (0.68 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,667.60 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 106.50 अंक (0.60 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,748.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed