फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 25 august 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में मामूली गिरावट, निफ्टी में बढ़त

Wed, 25 Aug 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 25 Aug 2021 03:40 PM IST
सार

सेंसेक्स 14.77 अंकों (0.03 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 55,944.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10.05 अंकों (0.06 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,634.65 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 25 august 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 14.77 अंकों (0.03 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 55,944.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.05 अंकों (0.06 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,634.65 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 56198.13 और निफ्टी ने 16,712.45 के उच्च्तम स्तर को छुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 107.97 अंक या 0.19 फीसदी नीचे आया। 

विज्ञापन


उच्चतम स्तर पर पहुंचे बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर
आज बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर की कीमत लगातार दूसरे सत्र में उच्चतम स्तर पर पहुंची। बीएसई पर बजाज फिनसर्व का शेयर 16807.60 पर पहुंच गया। अंत में यह 2.92 फीसदी की गिरावट के साथ 15994.45 पर बंद हुआ। वहीं बजाज फाइनेंस का शेयर कारोबार के दौरान 7052.00 पर पहुंच गया। अंत में यह 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 6921.50 पर बंद हुआ। 
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद अडाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी लाइफ, हिंडाल्को, ओएनजीसी और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज फिनसर्वटाइटन, मारुति, भारती एयरटेल और डॉक्टर रेड्डी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज मेटल, आईटी और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विस,  बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा, ऑटो, रियल्टी, मीडिया और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 124.90 अंक (0.22 फीसदी) ऊपर 56083.88 के स्तर पर खुला। निफ्टी 45.80 अंकों (0.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 16670.40 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को बढ़त पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार जोरदार उछाल के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 403.19 अंकों (0.73 फीसदी) की तेजी के साथ 55,958.98 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 128.15 अंकों (0.78 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,624.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed