{"_id":"60d45a6a81061e1bda321c2c","slug":"sensex-nifty-share-market-close-today-latest-news-24-june-2021-closing-indian-benchmark-ended-higher","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में बढ़त: 392 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स, रिलायंस के शेयर में गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बाजार में बढ़त: 392 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स, रिलायंस के शेयर में गिरावट
Thu, 24 Jun 2021 03:41 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 24 Jun 2021 03:41 PM IST
सार
सेंसेक्स 392.92 अंक (0.75 फीसदी) ऊपर 52,699.00 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 103.50 अंक यानी 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 15,790.45 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 392.92 अंक (0.75 फीसदी) ऊपर 52,699.00 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 103.50 अंक यानी 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 15,790.45 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 130.31 अंक या 0.24 फीसदी नीचे आया।
विज्ञापन
लाल निशान पर बंद रिलायंस का शेयर
मुकेश अंबानी की आज की एजीएम की स्पीच के बाद शेयर लाल निशान पर बंद हुआ। निवेशकों के 30 हजार करोड़ रुपये डूब गए। कंपनी का बाजार पूंजीकरण घट कर 13,65,103.98 करोड़ रुपये हो गया है, जो कल 13.90 लाख करोड़ रुपये था। आज शेयरों में गिरावट दिखी है। 2214.80 के स्तर पर खुलने के बाद यह 51.75 अंक (-2.35%) नीचे 2153.35 के स्तर प बंद हुआ।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जेएसडब्ल्यू स्टील, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीसीएस औ एल एंड टी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं रिलायंस, आईओसी, कोल इंडिया, श्री सीमेंट और भारती एयरटेल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी, पीएसयू बैंक, फार्मा और मीडिया लाल निशान पर बंद हुए। वहीं ऑटो, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक, आईटी और मेटल हरे निशान पर।
हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 152.78 अंकों (0.29 फीसदी) की तेजी के साथ 52458.86 के स्तर पर खुला। निफ्टी 38.20 अंकों (0.24 फीसदी) की बढ़त के साथ 15725.20 के स्तर पर खुला था।
बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी
बुधवार को शेयर बाजार ने दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 282.63 अंक (0.54 फीसदी) नीचे 52,306.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 85.80 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 15,686.95 के स्तर पर बंद हुआ था।