फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 23 june 2021 closing Indian benchmark ended lower

Stock Market: बाजार ने गंवाई बढ़त: 282 अंक नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी लाल निशान पर

Wed, 23 Jun 2021 03:38 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 23 Jun 2021 03:38 PM IST
सार

सेंसेक्स 282.63 अंक (0.54 फीसदी) नीचे 52,306.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 85.80 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 15,686.95 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 23 june 2021 closing Indian benchmark ended lower
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार ने अपनी सारी बढ़त गंवा दी और यह लाल निशान पर बंद हुआ। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 282.63 अंक (0.54 फीसदी) नीचे 52,306.08 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 85.80 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 15,686.95 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 130.31 अंक या 0.24 फीसदी नीचे आया। 

विज्ञापन


सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी 
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 68,458.72 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंफोसिस रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा। 
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में मजबूती
एशियाई शेयर बाजारों में चौतरफा खरीदारी रही। अमेरिकी शेयर बाजार कल मजबूती के साथ बंद हुए थे। जापान के निक्केई इंडेक्स में 0.01 फीसदी की बढ़ोतरी है। हांगकांग के हैंगसेंग में लगभग 1.5 फीसदी की तेजी है। चीन का शंघाई कंपोजिट और कोरिया का कोस्पी लगभग 0.50 फीसदी ऊपर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज मारुति, टाइटन, बजाज फिनसर्व, ओएनजीसी और एम एंड एम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं अडाणी पोर्ट्स, डिविस लैब, जएएसडब्ल्यू स्टील, श्री सीमेंट और विप्रो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल और मीडिया शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 151.16 अंकों (0.29 फीसदी) की तेजी के साथ 52739.87 के स्तर पर खुला। निफ्टी 50.40 अंकों (0.32 फीसदी) की बढ़त के साथ 15823.20 के स्तर पर खुला था।


मंगलवार को मामूली तेजी के साथ बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 14.25 अंक (0.03 फीसदी) ऊपर 52,588.71 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 26.25 अंक यानी 0.17 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 15,772.75 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed