फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 18 august 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: उच्चतम स्तर पर खुलने के बाद मुनाफावसूली के चलते टूटा बाजार, 162 अंक नीचे बंद हुआ सेंसेक्स

Wed, 18 Aug 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 18 Aug 2021 03:40 PM IST
सार

सेंसेक्स 162.78 अंकों (0.29 फीसदी) की गिरावट के साथ 55,629.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 45.75 अंकों (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 16,568.85 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 18 august 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत उच्चतम स्तर पर हुई। लेकिन बाद में बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 162.78 अंकों (0.29 फीसदी) की गिरावट के साथ 55,629.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.75 अंकों (0.28 फीसदी) की गिरावट के साथ 16,568.85 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 56,118.57 और निफ्टी ने 16,701.85 का रिकॉर्ड बनाया। पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 1,159.57 अंक यानी 2.13 फीसदी का उछाल आया। कल मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।

विज्ञापन


इस साल सेंसेक्स ने कई नए मुकाम हासिल किए। आइए जानते हैं सेंसेक्स ने कब-कब पहली बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा-

  • 21 जनवरी 2021- इस दिन सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान पहली बार 50,000 अंक का आंकड़ा पार किया।
  • 3 फरवरी 2021- सेंसेक्स पहली बार 50,000 अंक के पार बंद हुआ।
  • 5 फरवरी 2021- कारोबार के दौरान सेंसेक्स पहली बार 51,000 अंक के पार पहुंचा।
  • 8 फरवरी 2021- इस दिन सेंसेक्स पहली बार 51,000 अंक के पार बंद हुआ।
  • 15 फरवरी 2021- बीएसई का सेंसेक्स 52,000 का पार बंद हुआ।
  • 22 जून 2021- यह पहली बार कारोबार के दौरान 53,000 अंक के पार हुआ।
  • 7 जुलाई 2021- यह 53,000 अंक के पार बंद हुआ।
  • 4 अगस्त 2021- इसने कारोबार के दौरान 54,000 अंक का आंकड़ा छुआ।
  • 13 अगस्त 2021- सेंसेक्स पहली बार 55,000 अंक के पार बंद हुआ।
  • 18 अगस्त 2021- आज सेंसेक्स ने अपने सभी रिकॉर्ड तोड़े और यह 56 हजार के पार चला गया। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद इचर मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, अडाणी पोर्ट्स और ग्रासिम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं कोटक बैंक, हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और एसबीआई लाइफ के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विस, ऑटो, मेटल, रियल्टी, बैंक, मीडिया और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 233.74 अंक (0.42 फीसदी) ऊपर पहली बार 56,026.01 के स्तर पर खुला। निफ्टी 57.60 अंकों (0.35 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,672.20 के स्तर पर खुला था।


मंगलवार को सर्वोच्च स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार दोबारा उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 209.69 अंकों (0.38 फीसदी) की तेजी के साथ 55,792.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 51.55 अंकों (0.31 फीसदी) की तेजी के साथ 16,614.60 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed