फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 17 september 2021 closing Indian benchmark

NSE BSE 17 September 2021: खत्म हुआ रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला, बाजार में हावी रही मुनाफावसूली

Fri, 17 Sep 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 17 Sep 2021 03:41 PM IST
सार

सेंसेक्स 125.27 अंकों (0.21 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,015.89 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 44.35 अंकों (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,585.15 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 17 september 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। इसी के साथ बाजार में नए रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला भी खत्म हो गया है। हालांकि आज कारोबार के दौरान बाजार में नया रिकॉर्ड बना था, लेकिन अंत में मुनाफावसूली देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 125.27 अंकों (0.21 फीसदी) की गिरावट के साथ 59,015.89 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.35 अंकों (0.25 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,585.15 के स्तर पर बंद हुआ। मालूम हो कि बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 175.12 अंक या 0.30 फीसदी के लाभ में रहा था। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59737.32 और निफ्टी 17,792.95 पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 62,508.32 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) रही। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, इचर मोटर्स और मारुति के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा स्टील, कोल इंडिया, टीसीएस, एसबीआई और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज फाइनेंस सर्विस, बैंक, प्राइवेट बैंक और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। वहीं आईटी, मेटल, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, फार्मा और रियल्टी लाल निशान पर बंद हुए।

शुरुआती कारोबार में उच्चतम स्तर पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 281.23 अंक या 0.48 फीसदी के लाभ के साथ 59422.39 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 79.70 अंकों (0.45 फीसदी) की तेजी के साथ 17709.20 के स्तर पर खुला था। यह सेंसेक्स-निफ्टी के खुलने का उच्च स्तर है। 


पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 417.96 अंकों (0.71 फीसदी) की तेजी के साथ 59,141.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 110.05 अंकों (0.63 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,629.50 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed