फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 17 august 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: शेयर बाजार में जारी है उबाल, सेंसेक्स 55800 के करीब और निफ्टी 16600 के पार हुआ बंद

Tue, 17 Aug 2021 03:41 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 17 Aug 2021 03:41 PM IST
सार

सेंसेक्स 209.69 अंकों (0.38 फीसदी) की तेजी के साथ 55,792.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 51.55 अंकों (0.31 फीसदी) की तेजी के साथ 16,614.60 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 17 august 2021 closing Indian benchmark
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार दोबारा उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 209.69 अंकों (0.38 फीसदी) की तेजी के साथ 55,792.27 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 51.55 अंकों (0.31 फीसदी) की तेजी के साथ 16,614.60 के स्तर पर बंद हुआ। यह सेंसेक्स-निफ्टी के बंद होने का रिकॉर्ड स्तर है। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 55854.88 और निफ्टी ने 16,628.55 के उच्चतम स्तर को छू लिया था।

विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से प्रभावित होगा बाजार
पिछले हफ्ते सेंसेक्स में 1,159.57 अंक यानी 2.13 फीसदी का उछाल आया। शुक्रवार को मानक सूचकांक पहली बार 55000 को पार करते हुए 55,487.79 अंक के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। ज्यादातर कंपनियों के जून तिमाही के नतीजे आ गए हैं। अब निवेशकों की नजर वैश्विक रुख पर होगी। बड़ी गतिविधियों के अभाव में मुख्य रूप से वैश्विक रुख ही घरेलू बाजार को दिशा देगा। गुरुवार को मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद टाटा कंज्यूमर, विप्रो, टेक हिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील, अडाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज एफएमसीजी, फार्मा और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फाइनेंस सर्विस, मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी, बैंक, मीडिया और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 119.91 अंक (0.22 फीसदी) नीचे 55462.67 के स्तर पर खुला। निफ्टी 37.80 अंकों (0.23 फीसदी) की गिरावट के साथ 16525.20 के स्तर पर खुला था। 


सोमवार को सर्वोच्च स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार दोबारा उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 145.29 अंकों (0.26 फीसदी) की तेजी के साथ 55,582.58 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 33.95 अंकों (0.21 फीसदी) की तेजी के साथ 16,563.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed