फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 16 september 2021 closing Indian benchmark

NSE BSE 16 September 2021: सेंसेक्स पहली बार 59 हजार के पार, निवेशक मालामाल, इन कारकों से आया उछाल

Thu, 16 Sep 2021 03:45 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 16 Sep 2021 03:45 PM IST
सार

सेंसेक्स 417.96 अंकों (0.71 फीसदी) की तेजी के साथ 59,141.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 110.05 अंकों (0.63 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,629.50 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 16 september 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद दोबारा रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने पहली बार 59 हजार का स्तर छुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 417.96 अंकों (0.71 फीसदी) की तेजी के साथ 59,141.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 110.05 अंकों (0.63 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,629.50 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 175.12 अंक या 0.30 फीसदी के लाभ में रहा। आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 59204.29 और निफ्टी 17,644.60 पर पहुंच गया था।

विज्ञापन


इन कारणों से आई बढ़त

  • सरकार लगातार उद्योगों का समर्थन करने रही है। कल ही दूरसंचार क्षेत्र के लिए बड़े एलान किए गए थे। 
  • इसके साथ ही IPO का बाजार भी अच्छा चल रहा है। इससे निवेशकों में उत्साह बढ़ा है। 
  • कोरोना वायरस महामारी की दो लहरों का सामना कर चुके देश की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ पटरी पर लौट रही है। वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में जीडीपी विकास दर 20.1 फीसदी रही। यह चीन से भी बेहतर आंकड़े हैं क्योंकि पहली तिमाही में चीन की विकास दर 7.9 फीसदी दर्ज की गई। यानी यह माना जा सकता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले तेजी से सुधरी है। 
  • विज्ञापन
  • साथ ही विदेशी निवेश (FDI) लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरेलू बाजार में तेजी आई। 
  • टीकाकरण से निवेशकों में कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ।
  • मुद्रास्फीति के आंकड़ों से भी बाजार प्रभावित हुआ। केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में मामूली गिरावट आई है। जुलाई में सीपीआई 5.59 फीसदी था, जो अगस्त में घटकर 5.30 फीसदी पर आ गया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद इंडसइंड बैंक, आईटीसी, एसबीआई, रिलायंस और आईओसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं भारती एयरटेल, ग्रासिम, टीसीएस, श्री सीमेंट और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज मीडिया,आईटी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विस, ऑटो, बैंक, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, फार्मा और रियल्टी शामिल हैं।

शुरुआती कारोबार में उच्चतम स्तर पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 80.46 अंक या 0.14 फीसदी के लाभ के साथ 58803.66 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 27.80 अंकों (0.16 फीसदी) की तेजी के साथ 17547.30 के स्तर पर खुला था।


पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था बाजार 
पिछले सत्र में शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 476.11 अंकों (0.82 फीसदी) की तेजी के साथ 58,723.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 139.45 अंकों (0.80 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,519.45 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed