फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 11 august 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 28 अंकों की गिरावट, तो निफ्टी में मामूली तेजी

Wed, 11 Aug 2021 03:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 11 Aug 2021 03:39 PM IST
सार

सेंसेक्स 28.73 अंकों (0.05 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 54,525.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 2.15 अंकों (0.01 फीसदी) की तेजी के साथ 16,282.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 11 august 2021 closing Indian benchmark
बजट के बाद शेयर बाजार में आई तेजी - फोटो : PTI

विस्तार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स ने 54,779.66 और निफ्टी ने 16,359.25 के रिकॉर्ड स्तर को छू लिया था। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 28.73 अंकों (0.05 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 54,525.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 2.15 अंकों (0.01 फीसदी) की तेजी के साथ 16,282.25 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,690.88 अंक यानी 3.21 फीसदी के लाभ में रहा था।

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, आईओसी, एनटीपीसी और हिंडाल्को के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं कोटक बैंक, श्री सीमेंट, सन फार्मा, बजाज ऑटो और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं फाइनेंस सर्विस, बैंक, आईटी, मीडिया, प्राइवेट बैंक, फार्मा, ऑटो और एफएमसीजी लाल निशान पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक रुख से शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। इसके अलावा विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और रुपये का उतार-चढ़ाव से भी बाजार की चाल तय होगी। 

पिछले हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण 
पिछले हफ्ते सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण यानी बाजार हैसियत में 2,22,591.01 करोड़ रुपये की तेजी हुई। सिर्फ बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण घटा। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस पहले स्थान पर रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 141.75 अंक (0.26 फीसदी) ऊपर 54696.41 के स्तर पर खुला। निफ्टी 49.90 अंकों (0.31 फीसदी) की बढ़त के साथ 16330 के स्तर पर खुला था।


मंगलवार को बढ़त पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 151.81 अंकों (0.22 फीसदी) की तेजी के साथ 54,554.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 21.85  अंकों (0.13 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,280.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed