फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 10 august 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी हरे निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 16 हजार के पार

Tue, 10 Aug 2021 03:39 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 10 Aug 2021 03:39 PM IST
सार

सेंसेक्स 151.81 अंकों (0.22 फीसदी) की तेजी के साथ 54,554.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 21.85  अंकों (0.13 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,280.10 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 10 august 2021 closing Indian benchmark
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान आज सेंसेक्स ने 54,779.66 और निफ्टी ने 16,359.25 के रिकॉर्ड स्तर को छू लिया था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 151.81 अंकों (0.22 फीसदी) की तेजी के साथ 54,554.66 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.85  अंकों (0.13 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,280.10 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,690.88 अंक यानी 3.21 फीसदी के लाभ में रहा। 

विज्ञापन


ऑल-टाइम हाई पर भारती एयरटेल का शेयर 
आज कारोबार के दौरान बीएसई पर टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल का शेयर  पांच फीसदी की तेजी के साथ 627.95 रुपये पर पहुंच गया, जो इसका ऑल टाइम हाई लेवल है। अंत में यह 622.25 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले यह इसी साल चार फरवरी को 623 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था। 
विज्ञापन


जेएसपीएल के शुद्ध लाभ में कई गुना उछाल
30 जून को समाप्त तिमाही में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ कई गुना बढ़ा और 2,516 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 236 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय बढ़कर 10,643.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वहीं कुल खर्च भी बढ़ा और तिमाही के दौरान 7,233.55 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी बाजार की दिशा
इस सप्ताह कंपनियों के तिमाही नतीजों, वृहद आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक रुख से शेयर बाजारों की दिशा तय होगी। इस सप्ताह जून के औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और जुलाई के मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होंगे। इसके अलावा विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के रुख, ब्रेंट कच्चे तेल के दाम और रुपये का उतार-चढ़ाव से भी बाजार की चाल तय होगी। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद टेक महिंद्रा, एम एंड एम, कोटक बैंक, भारती एयरटेल और एचडीएफसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं श्री सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, हिंडाल्को और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज फाइनेंस सर्विस, बैंक और आईटी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं मीडिया, प्राइवेट बैंक, फार्मा मेटल, ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और रियल्टी लाल निशान पर।

शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 58.46 अंक (0.11 फीसदी) ऊपर 54,461.31 के स्तर पर खुला था। निफ्टी 16.55 अंकों (0.10 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,274.80 के स्तर पर खुला था।


सोमवार को बढ़त पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 125.13 अंकों (0.23 फीसदी) की तेजी के साथ 54,402.85 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 20.05 अंकों (0.12 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,258.25 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed