फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, nifty rise on a new high, rupee also show positive growth

फिर से 10 हजार के पार हुआ निफ्टी, सेंसेक्स में दिखी 75 अंकों की तेजी

Tue, 08 Aug 2017 10:28 AM IST
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल Updated Tue, 08 Aug 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
sensex, nifty rise on a new high, rupee also show positive growth
- फोटो : ani
शेयर बाजार में मंगलवार को फिर से तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी फिर से अपने पुराने स्तर पर आ गए। जहां नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10 हजार के पार चला गया, वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स भी 32 हजार के पार चला गया।
विज्ञापन


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.2 फीसदी की तेजी आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी तक बढ़ा है।
विज्ञापन


स्मॉलकैप शेयरों में गुडरिक ग्रुप, ओरिएंटल विनियर, जेंसार टेक, आईएलएंडएफएस इंजीनियरिंग और एमएसआर इंडिया 9.7-4.8 फीसदी तक बढ़े हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में द्वारिकेश शुगर, करियर प्वाइंट, शिल्पी केबल, जेपी इंफ्रा और धामपुर शुगर 8.9-4.7 फीसदी तक टूटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये में दिखी मजबूती
मंगलवार के कारोबार में रुपया 63.8 प्रति डॉलर के मुकाबले 63.77 प्रति डॉलर पर खुला है। सोमवार के कारोबार में रुपया 22 पैसे की गिरावट के साथ 63.80 पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed