{"_id":"598945034f1c1baa6f8b459a","slug":"sensex-nifty-rise-on-a-new-high-rupee-also-show-positive-growth","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से 10 हजार के पार हुआ निफ्टी, सेंसेक्स में दिखी 75 अंकों की तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
फिर से 10 हजार के पार हुआ निफ्टी, सेंसेक्स में दिखी 75 अंकों की तेजी
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में मंगलवार को फिर से तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी फिर से अपने पुराने स्तर पर आ गए। जहां नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10 हजार के पार चला गया, वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स भी 32 हजार के पार चला गया।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 0.2 फीसदी की तेजी आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी तक बढ़ा है।
स्मॉलकैप शेयरों में गुडरिक ग्रुप, ओरिएंटल विनियर, जेंसार टेक, आईएलएंडएफएस इंजीनियरिंग और एमएसआर इंडिया 9.7-4.8 फीसदी तक बढ़े हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में द्वारिकेश शुगर, करियर प्वाइंट, शिल्पी केबल, जेपी इंफ्रा और धामपुर शुगर 8.9-4.7 फीसदी तक टूटे हैं।
विज्ञापन
रुपये में दिखी मजबूती
मंगलवार के कारोबार में रुपया 63.8 प्रति डॉलर के मुकाबले 63.77 प्रति डॉलर पर खुला है। सोमवार के कारोबार में रुपया 22 पैसे की गिरावट के साथ 63.80 पर बंद हुआ।