{"_id":"598a8f624f1c1b8f338b45fb","slug":"sensex-nifty-opens-on-a-slide-notes-comes-down-from-previous-day-closing","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में 150 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी आया 10 हजार के नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स में 150 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी आया 10 हजार के नीचे
amarujala.com- Written By: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:58 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट
- फोटो : self
बुधवार को देश के प्रमुख शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने पुराने स्तर से काफी नीचे चले गए। जहां नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10 हजार के स्तर से नीचे आ गया, वहीं दूसरी तरफ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स भी 150 अंक लुढ़क गया।
विज्ञापन
निफ्टी 9935 के स्तर पर खुला, तो सेंसेक्स 31865 पर कारोबार करते हुए नजर आया। बैंक निफ्टी 0.6 फीसदी गिरकर 24,450 के स्तर पर आ गया है।
मेटल इंडेक्स को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में नजर आ रहे हैं। फार्मा, बैंकिंग, एफएमसीजी, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली हावी है। हालांकि निफ्टी का मेटल इंडेक्स 1 फीसदी मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
स्मॉलकैप शेयरों में एचडीआईएल, आरएसडब्ल्यूएम, एचसीसी, जयप्रकाश एसोसिएट्स और एसआरएफ 15.1-6 फीसदी तक कमजोर हुए हैं।