फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex, nifty closes in flat as auto it sector sees heavy selling

सेंसेक्स सपाट हुआ बंद, ऑटो-आईटी सेक्टर में दिखी सबसे ज्यादा कमजोरी

Wed, 21 Jun 2017 04:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल Updated Wed, 21 Jun 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
sensex, nifty closes in flat as auto it sector sees heavy selling
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : self
बुधवार को शेयर मार्केट में किसी तरह की तेजी देखने को नहीं मिली और ये सपाट बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स जहां 14 अंक गिरकर 31284 पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी भी 20 अंकों का गोता लगाकर 9634 अंकों पर बंद हुआ। इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण कई प्रमुख इंडेक्स में बिकवाली का होना रहा। ऑटो, आईटी, मेटल, फॉर्मा, ऑयल एंड गैस आदि सेक्टरों में भारी बिकवाली देखने को मिली है। 
विज्ञापन


बुधवार को शेयर बाजार में कमजोर मांग के चलते बीएसई का सेंसेक्स 50 अंक गिरकर खुला। वहीं एनएसई के निफ्टी में भी कमजोरी देखी गई और यह भी 9625 अंक पर खुला।मंगलवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में 14.04 अंक की गिरावट आई थी और यह 0.04 फीसदी गिरकर 31,297.53 पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन


वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के सूचकांक में भी कल के कारोबार में गिरावट आई थी और यह 4.05 अंक या 0.04 फीसदी गिरकर 9,653.50 पर बंद हुआ था।अमेरिकी बाजारों में गिरावट का असर एशियाई बाजारों पर देखने को मिला, जिसका इम्पैक्ट भारतीय बाजारों पर भी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में पेज इंडस्ट्रीज, टाइटन, एमआरपीएल, पेट्रोनेट एलएनजी और जिंदल स्टील 1.7-0.9 फीसदी तक लुढ़के हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में एबीबी इंडिया, बर्जर पेंट्स, ब्लू डार्ट, कंटेनर कॉर्प और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज 2.6-1 फीसदी तक उछले हैं।


स्मॉलकैप शेयरों में सियाराम सिल्क, रत्नमणि मेटल, स्टील एक्सचेंज, जीओसीएल कॉर्प और केसर टर्मिनल्स 3.4-2.4 फीसदी तक टूटे हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में मोनेट इस्पात, एम्टेक ऑटो, नेल्को, आर सिस्टम्स और भूषण स्टील 8.7-6.9 फीसदी तक मजबूत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed