फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex down by 360 points on monday 28 january

शेयर बाजार में हाहाकार, 360 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 100 अंक टूटा

Mon, 28 Jan 2019 04:26 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 28 Jan 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
sensex down by 360 points on monday 28 january

सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स में 360 और निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा टूट गया। निफ्टी पर 36 स्टॉक लाल निशान के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 369 अंक गिरकर 35656 पर और निफ्टी 319 लुढ़ककर 10661 पर बंद हुआ।

विज्ञापन


सबसे बुरा हाल अडानी पोर्ट्स का देखने को मिला। कंपनी का शेयर 9 फीसदी गिर गया। इसके बाद बजाज फाइनेंस (5 फीसदी), इंडियाबुल्स (6.07 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (4.97 फीसदी), यस बैंक (5 फीसदी) गिर गए। 

विज्ञापन

कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजे बने बड़ी वजह

कंपनियों के खराब तिमाही नतीजों के कारण आईटी और टेक को छोड़कर सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान के साथ गिरावट में बंद हुए। बीएसई में जी एंटरटेनमेंट, रेडिंगटन इंडिया लिमिटेड, डिश टीवी, सन टीवी और क्रॉम्पटन लिमिटेड जबकि एनएसई में जी एंटरटेनमेंट, भारती इंफ्राटेल, टीसीएस, एलएंडटी और कोल इंडिया टॉप गेनर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जी ग्रुप पर बढ़ा निवेशकों का विश्वास

हालांकि जीटीवी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में उछाल देखने को मिला। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के शेयरों में 18.88 फीसदी की तेजी के साथ 379 रुपये पर बंद हुआ। जबकि  ग्रुप की दूसरी कंपनी डिश टीवी के शेयरों में भी तेजी रही और यह 5.75 फीसदी की बढ़त के साथ 23.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed