फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Clsoing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

The Bonus Market Updates: फायर या सीजफायर? जंग पर असमंजस बढ़ने से फिर टूटा बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Thu, 09 Apr 2026 03:37 PM IST
Kumar Vivek बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kumar Vivek Updated Thu, 09 Apr 2026 03:37 PM IST
सार

The Bonus Market Updates: घरेलू शेयर बाजार में पांच दिनों से जारी बढ़त का सिलसिला गुरुवार को टूट गया। सेंसेक्स और निफ्टी किस स्तर पर बंद हुए, इसका क्या कारण है, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
Sensex Clsoing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
सेंसेक्स क्लोजिंग बेल - फोटो : amarujala.com

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में पांच दिनों से जारी बढ़त का सिलसिला गुरुवार को टूट गया। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 931.25 (1.20%) अंक टूटकर 76,631.65 के स्तर पर आ गया। दिन के दौरान इसमें 1,215 अंक या 1.56 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 76,347.90 पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 222.25 (0.93%) अंकों की गिरावट के साथ 23,775.10 के स्तर पर कारोबार करते हुए बंद हुआ। इस दौरान एलएंडटी और जियो फाइनेंस जैसे शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में गिरावट का सबसे बड़ा कारण पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर स्थिति का साफ न होना रहा। 

विज्ञापन

पांच दिनों बाद बाजार की बढ़त पर ब्रेक क्यों?

अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच सीजफायर के एलान के बावजूद दोनों पक्षों की ओर से तनातनी भरे बयान आए। लेबनान पर इस्राइल के हमलों के जवाब में ईरान की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से बंद करने के बाद युद्धविराम समझौता खतरे में दिखाई देने लगा। इससे निवेशकों के बीच अनिश्चितता बढ़ गई और इसका असर प्रमुख सूचकांकों के प्रदर्शन पर पड़ा।एशियाई और यूरोपीय बाजारों में कमजोर रुझान, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और विदेशी निधियों की निरंतर निकासी ने भी घरेलू बाजार में निवेशकों को चिंतित कर दिया।

विज्ञापन

सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

सेंसेक्स
76,631.65
-931.25 (-1.20%)

निफ्टी
23,775.10
-222.25 (-0.93%)

सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और लूजर्स शेयर कौन-कौन रहे?

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो, एटर्नल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं।भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड, एनटीपीसी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड में 3.27 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 97.85 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले रुपये का प्रदर्शन कैसा रहा?

पश्चिम एशिया में स्थिति नाजुक बनी रहने के कारण, गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 9 पैसे गिरकर 92.63 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जिससे निवेशक होर्मुज जलडमरूमध्य के खुलने को लेकर सतर्क हैं। फॉरेक्स कारोबारियों के अनुसार अगर इस्राइल लेबनान पर बमबारी जारी रखता है तो ईरान सीजफायर की बातचीत से पीछे हट सकता है। ऐसा करने की वह धमकी तक दे चुका है। ऐसे में भू-राजनीतिक अनिश्चितता अब भी बहुत अधिक है और निवेशक मजबूत दिशात्मक रुख अपनाने के बजाय वेट एंड वॉच की स्थिति में है।



अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.63 पर खुला, फिर गिरकर दिन के दौरान 92.92 के निचले स्तर पर पहुंच गया। सत्र के दौरान इसने दिन का उच्चतम स्तर 92.53 भी छुआ। गुरुवार को कारोबार सत्र के अंत में रुपया डॉलर के मुकाबले 92.63 पर कारोबार कर रहा था। इसमें पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 9 पैसे की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed