{"_id":"62d92b45316e2f290b581c9f","slug":"sensex-closing-bell-stock-market-remains-green-sensex-up-284-points-nifty-crosses-16600","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरियाली बरकरार, सेंसेक्स 284 अंक ऊपर, निफ्टी 16600 के पार पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में हरियाली बरकरार, सेंसेक्स 284 अंक ऊपर, निफ्टी 16600 के पार पहुंचा
Thu, 21 Jul 2022 04:02 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 21 Jul 2022 04:02 PM IST
सार
शेयर बाजार में गुरुवार (21 जुलाई) को फार्मा सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर हरे निशान में कारोबार करते दिखे। इस दौरान पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस, केपिटल गुड्स और ऊर्जा सेक्टर के शेयरों में एक से दो प्रतिशत तक का उछाल देखा गया।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन कमजोर शुरुआत के बावजूद रिकवरी दिखी। बाजार की शुरुआत भले ही लाल निशान में हुई पर लगातार पांचवें दिन बाजार हरे निशान में बंद होने में सफल रहा।
विज्ञापन
गुरुवार को सेंसेक्स 284.42 अंक चढ़कर 55681.95 अंकों पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 84.40 अंक चढ़कर 16605.25 अंकों पर बंद हुआ। बाजार में Tata Comm के शेयरों में 11% जबकि इंडसइंड बैंक के शेयरों में आठ प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है।
विज्ञापन
शेयर बाजार में फार्मा सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर गुरुवार को हरे निशान में कारोबार करते दिखे। पीएसयू बैंक, ऑयल एंड गैस, केपिटल गुड्स और ऊर्जा सेक्टर के शेयरों में एक से दो प्रतिशत तक का उछाल देखा गया है।
विज्ञापन