फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Share Market Updates Today

Sensex Closing Bell: बाजार में फिर रिकॉर्ड बढ़त, सेंसेक्स पहली बार 65000 के पार बंद हुआ, निफ्टी 19300 से आगे

Mon, 03 Jul 2023 08:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 03 Jul 2023 08:30 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स 500 अंकों तक उछला और आखिरकार 486.49 (0.75%) अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 65 हजार के पार 65,205.05 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 133.50 (0.70%) अंकों की बढ़त के साथ 19,322.55 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Today Sensex Nifty Share Market Updates Today
शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई - फोटो : amarujala.com

विस्तार

शेयर बाजार में उछाल का सिलसिला जारी है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भी सेंसेक्स 500 अंकों तक उछला और आखिरकार 486.49 (0.75%) अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 65 हजार के पार 65,205.05 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 133.50 (0.70%) अंकों की बढ़त के साथ 19,322.55 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। दोनों की इंडेक्स पहली बार इस लेवल पर बंद हुए। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी दिखी। बाजार की जबरदस्त तेजी में पीएसयू बेंक, फाइनेंशियल और मेटल सेक्टर के स्टॉक सबसे आगे रहे। सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे मजबूत होकर 81.95 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

विज्ञापन

सोमवार को बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे 

विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी बैंक भी पहली बार 45000 के पार पहुंचा

सोमवार के कारोबारी सेशन के दौरान निफ्टी बैंक पहली बार 45000 के लेवल के पार पहुंचा और 410.75 (0.92%) अंकों की बढ़त के साथ 45,158.10 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक के अलावा एफएमसीजी, एनर्जी, मेटल्स, इंफ्रा, मीडिया और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में भी मजबूती दिखी। वहीं ऑटो, आईटी, फार्मा, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी के मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 शेयर तेजी के साथ तो 15 गिरकर गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर निफ्टी के 50 शेयरों में 24 शेयर हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे।

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 298.21 लाख करोड़ रुपये हुआ

शेयर बाजार में बुल्स के लगातार हावी रहने के बीच सोमवार को बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप अपने रिकॉर्ड हाई 298.21 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोमवार को सेंसेक्स पहली बार 65,000 का लेवल पार कर गया। सेंसेक्स ने लगातार चौथे कारोबारी सेशन में बढ़त हासिल की। सोमवार के कारोबार के बाद बीएसई की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर  2,98,21,576.81 करोड़ रुपये हो गया। बाजार में तेजी के बीच निवेशकों की संपत्ति में 7.54 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हो गया।

राजीव जैन की जीक्यूजी पार्टनर्स ने अदाणी ट्रांसमिशन में 3% हिस्सेदारी बढ़ाई

राजीव जैन की जीक्यूजी पार्टनर्स ने अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड में 2,633 करोड़ रुपये में अतिरिक्त 3% हिस्सेदारी खरीदी है, इससे कंपनी में इसकी कुल हिस्सेदारी 6.54% हो गई। अदाणी समूह की कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा कि जीक्यूजी पार्टनर्स ने 30 जून को प्रवर्तक इकाइयों से कंपनी के इक्विटी शेयर खरीदे थे, जिससे उसकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर कंपनी की कुल पूंजी का 6.54 प्रतिशत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed