फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share market closing today sensex nifty closing today share market update today

Sensex Closing Bell: बिकवाली के बावजूद हरे निशान पर बंद होने में सफल रहा बाजार, सेंसेक्स 44 अंक चढ़ा

Thu, 16 Feb 2023 05:43 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 16 Feb 2023 05:43 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: बिकवाली के बावजूद हरे निशान पर बाजार बंद होने में सफल रहा बाजार, सेंसेक्स 44 अंक चढ़ा

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share market closing today sensex nifty closing today share market update today
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 44 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 61,319.51 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी भी 20 अंकों की मजबूती के साथ 18,035.85 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। गुरुवार को कारोबार के आखिरी सेशन में बाजार दिन के ऊपरी स्तरों से फिसल गया। इंट्राडे में सेंसेक्स 61,682 का लेवल छूकर नीचे आ गया।रुपया डॉलर के मुकाबले 11 पैसे मजबूत होकर 82.72 रुपये (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


# 16 फरवरी को कारोबारी सेशन समाप्त होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 
विज्ञापन

बाजार में आखिरी सत्र में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी। वहीं दूसरी ओर आईटी और रियल एस्टेट सेक्टर के शेयरों में खरीदारी हुई। इससे पहले बुधवार यानी 15 फरवरी को सेंसेक्स 242 अंक मजबूत होकर 61,275 के लेवल पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 85 अंकों की मजबूती के साथ 18,015 पर क्लोज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


# निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर


अदाणी समूह की कंपनियों के शेयर दूसरे दिन भी चढ़े
हिंडनबर्ग के आरोपों के बीच अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में दूसरे दिन भी सुधार रहा। कुल 10 में से छह कंपनियों के शेयरों में तेजी रही, जबकि चार में गिरावट रही। इसी के साथ कुल बाजार पूंजीकरण भी 8.64 लाख करोड़ रुपये पर रहा। हालांकि, रिपोर्ट आने से पहले 24 जनवरी को यह 19.20 लाख करोड़ रुपये था। अदाणी समूह ने गुरुवार को कहा, उसने ग्रांट थॉर्नटर्न को ऑडिट के लिए नियुक्त नहीं किया है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में समूह ने कहा, जो भी खबरें इसके संबंध में हैं, वे निराधार हैं। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को एक पत्र में कहा है कि वित्त वर्ष 2023 अनुमानित रूप से उसका शुद्ध कर्ज 1.96 लाख करोड़ रुपये रह सकता है।

डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे मजबूत
डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 15 पैसे मजबूत होकर 82.68 पर बंद हुआ। कारोबारियों ने कहा, अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी और घरेलू बाजार में उछाल से रुपये को समर्थन मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा 82.72 पर खुली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed